April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जिसकी किसी को ना थी उम्मीद भाजपा ने उन्हें उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष बनाकर सबको चौंकाया

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिनों से यूपी में भारतीय जनता पार्टी नए प्रदेशाध्यक्ष की तलाश में जुटी हुई थी। लेकिन अब पार्टी की तलाश खत्म हो गई है। पार्टी ने राज्य में ऐसे नाम पर मुहर लगाई है जिसकी कल्पना शायद किसी को भी नहीं थी। दरअसल, यूपी सरकार में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद आज आखिरकार यूपी में भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है।

भाजपा ने सबको चौंकाते हुए योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया है। इसकी जानकारी भाजपा के महासचिव अरुण सिंह ने लेटर जारी करते हुए दी है। बता दें कि भूपेंद्र सिंह चौधरी अभी यूपी में विधान परिषद सदस्य हैं। गौरतलब है कि बीते दिन उन्हें आजमगढ़ से अचानक पार्टी हाईकमान ने राजधानी दिल्ली बुलाया था। जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात भी की थी।

आपको बता दें कि भूपेंद्र चौधरी जाट समुदाय से तालुख रखते है और पश्चिमी यूपी में उनकी अच्छी खासी पकड़ है। भूपेंद्र सिंह चौधरी की मजूबत पकड़ का ही नतीजा है कि विधानसभा चुनाव में जाटों ने भाजपा का साथ दिया। केंद्र सरकार के विवादास्पद कृषि कानूनों के बावजूद भी पार्टी को पश्चिमी यूपी में शानदार सीटें मिली थी। जिसमें भूपेंद्र चौधरी ने अहम भूमिका निभाई थी। बता दें कि भूपेंद्र चौधरी गृह मंत्री अमित शाह के करीबी भी माने जाते है।

इसके अलावा राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष बनाए गया है। इसके साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी की जिम्मा सौंपा गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *