April 23, 2026

Hind foucs news

hindi new update

D Company: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम पर 25 लाख रुपये का इनाम, UNSC कर चुका है इतने मिलियन डॉलर का ऐलान

नई दिल्ली। अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारत में कार्रवाही तेज कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी ने दाऊद पर 25 लाख रुपये का इनाम जारी किया है। खबरों कि माने तो सिर्फ दाऊद ही नहीं बल्कि उसके अन्य सहयोगियों पर भी इनाम की घोषणा की गई है। NIA ने ‘D’ कंपनी से जुड़ी जांच में ये कार्रवाही की है। इस मामले में सबसे खास बात ये ही कि भारत में कई आतंकी गतिविधियों के लिए दोषी दाऊद पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तरफ से भी 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित किया जा चुका है।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी ने दाऊद के भाई अनीस इब्राहिम उर्फ हाजी अनीस, दाऊद के करीबी माने जाने वाले जावेद पटेल उर्फ जावेद चिकना, शकील शेख उर्फ छोटा शकील और इब्राहिम मुश्ताक अब्दुल रज्जाक मेमन उर्फ टाइगर मेमन पर भी इनाम की घोषणा की है। इस अधिकारी ने बताया कि दाऊद पर 25 लाख रुपये के अलावा छोटा शकील पर 20 लाख रुपये, अनीस, चिकना और मेमन पर 15 लाख रुपये के इनाम की घोषणा।

मुंबई में साल 1993 में हुए बम धमाकों समेत भारत में कई मामलों में दाऊद वांटेड है। आपको बता दें कि दाऊद के अलावा मोस्ट वॉन्टेड की सूची में लश्कर-ए -तैयबा का चीफ हाफिज सईद, जैश-ए-मोहम्मद चीफ मौलाना मसूद अजहर, हिजबुल मुजाहिदीन के सैयद सलाहुद्दीन और करीबी अब्दुल रउफ असगर का नाम भी शामिल है।

एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक इस साल फरवरी के महीने में NIA ने दाऊद के खिलाफ नया मामला दर्ज किया था। NIA को ये जानकारी मिली थी कि डी कंपनी ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI और अन्य आतंकी समूहों की मदद से भारत में खास यूनिट तैयार की है। जानकारी की मानें तो इस यूनिट के जरिए भारत में बड़े कारोबारियों में और राजनेताओं को निशाना बनाने की योजना है। खबर ये भी है कि इसके जरिए आतंकियों और स्लीपर सेल्स को भी मदद मुहैया कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *