April 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Boycott Bollywood: Laal Singh Chaddha, और Liger की फ्लॉप से अब सिनेमाघर के मालिक का फूटा गुस्सा, उठा लिया ये बड़ा कदम

नई दिल्ली। लगातार कई फिल्मों का बॉयकॉट के चलते फिल्म फ्लॉप हो गई हैं। वैसे तो कई महीनों से फिल्म सिनेमाघर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही थी। लेकिन पिछले एक महीने में जिन फिल्मों से लोगों को उम्मीद थी वो भी फ्लॉप हो गई। फिल्म का बॉयकॉट पहले से चल रहा था। शमशेरा फिल्म को लेकर बॉयकॉट चल रहा था। फिल्म फ्लॉप हो गई। लोगों को लगा शायद अच्छी फिल्म नहीं थी इसलिए नहीं चली। उसके बाद लाल सिंह चड्ढा  भी फ्लॉप हो गई। रक्षाबंधन  फिल्म भी फ्लॉप हो गई। तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप की फिल्म दोबारा भी फ्लॉप हो गई। इसके बाद बची हुई कसर लाइगर फिल्म ने निकाल दी और लाइगर फिल्म भी फ्लॉप हो गई। इस तरह से लगातार फिल्मों के फ्लॉप होने के कारण सिनेमाघर को काफी नुकसान हो रहा था। जिसके कारण पहले ही Exhibitor गुस्से में थे। ऐसे में कुछ खबरें आ रही हैं की मुंबई के कुछ सिनेमाघर को कुछ समय के अस्थायी रूप से 9 सितंबर को बंद कर दिया है। क्या है पूरी खबर हम यहां आपको विस्तार में बताएंगे।

लगातार फिल्म फ्लॉप होने से, सिनेमाघर के मालिक और Exhibitor को काफी नुकसान होता है। क्योंकि फिल्म रिलीज़ हो जाती है तो जो फिल्म में काम करने वाले हैं वो तो अपनी फीस ले लेते हैं। इसके अलावा प्रोड्यूसर को भी फिल्म के राइट्स बेचकर पैसे मिल जाते हैं जिसमें कुछ प्रोड्यूसर का नुकसान भी होता है। लेकिन सबसे ज्यादा नुकसान सिनेमाघर के मालिक को होता है। क्योंकि उनका फायदा तो तभी होगा जब फिल्म देखने के लिए दर्शक आएंगे। लेकिन देखा ये जा रहा है की फिल्म को देखने के लिए दर्शक जा ही नहीं रहे हैं। ऐसे में सिनेमाघर को लगातार नुकसानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले ही कोविड महामारी के कारण सिनेमाघर के मालिकों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। लेकिन अब फिल्में रिलीज़ होने के बाद दर्शकों का थिएटर में न जाना थिएटर मालिकों को खल रहा है।

आने वाले कुछ सप्ताह में कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघर में नहीं रिलीज़ होने वाली है। सिनेमाघर में 9 सितंबर को बड़ी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने को तैयार है। अब उसी का इंतजार है। अगर वो फिल्म भी फ्लॉप होती है तो आने वाला वक़्त में सिनेमाघर को चला पाना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा अभी से, मुंबई में कुछ सिनेमाघर को बंद करने की बात चल रही है। आपको बता दें मुंबई के मंदिर कहे जाने वाले थिएटर गेइटी गैलेक्सी को 9 सितंबर तक अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर भी बंद कर सकते हैं और कुछ ने सिनेमाघरों को बंद कर भी दिया है।

सिनेमाघर के मालिकों का कहना है की इस बीच कोई भी बड़ी फिल्म नहीं आ रही है। इसके अलावा अगस्त महीने में लगभग हर फिल्म फ्लॉप हुई है इसलिए वो 9 सितंबर तक सिनेमाघरों को बंद कर रहे हैं। गेइटी को फ़िलहाल बंद कर दिया है जो की एक बड़ा थिएटर है और उस थिएटर को बंद करना बॉलीवुड के मुँह पर तमाचा है| वो एक ऐसी फिल्म नहीं दे पाए, जो थिएटर में चल सके। आपको बता दें गेइटी एक जाना माना थिएटर है जहां लगभग 1000 लोगों के बैठने की क्षमता है। भारत में बहुत कम ऐसे सिनेमाघर हैं, ऐसे में मनोज देसाई जी इसे चला रहे हैं यही कमाल की बात है| लेकिन जब इस तरह से फिल्में फ्लॉप होंगी तो वो भी मजबूर होकर इसे बंद ही करेंगे। जिसका नतीजा हमें यहां देखने को मिल भी रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *