May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

UP: चलती गाड़ी में BJP विधायक का हार्ट अटैक से निधन, मीटिंग के लिए लखनऊ जा रहे थे अरविंद गिरी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के गोला से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का निधन हो गया है। आज मंगलवार सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से मीटिंग के लिए लखनऊ रवाना हुए थे। तभी सिधौली के पास गाड़ी में ही उन्हें हार्ट अटैक आ गया। जब तक उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के सामने आने के बाद से ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

अरविंद गिरि 65 साल के थे और गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। इनका जन्म 30 जून 1958 को यूपी के गोला गोकरणनाथ में हुआ था। अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में चुनाव जीतकर गिरि गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने। इसके बाद साल 1996 में पहली बार वो समाजवादी पार्टी के टिकट पर 49 हजार मत पाकर विधायक  बने। साल 2000 में गिरी दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने। इसके बाद 2002 में सपा के ही टिकट पर वो 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने। साल 2005 में सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को बतौर जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया गया। इसके बाद साल 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर उनकी पत्नी सुधा गिरि को जीत दिलाई। इसके बाद फिर साल 2007 में वो तीसरी बार विधायक बने और 2007-2009 में प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति के सदस्य भी रहे। इसी साल 2022 में गिरी भाजपा से 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए।

उत्तर प्रदेश: लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्ण नाथ से भाजपा विधायक अरविंद गिरी का सीतापुर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, जब उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया जा रहा था।

विधायक रहे अरविंद गिरी के निधन पर उत्तर प्रर्देश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम योगी ने ट्वीट कर अरविन्द गिरि के परिजनों के लिए संवेदना जताई है।

गौरतलब हो कि बीते कुछ समय में हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। हाल ही में भाजपा नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। सोनाली फोगाट के अलावा इसी साल जून महीने में बॉलीवुड के शानदार सिंगर केके को कोलकाता में लाइव पर्फोर्मेंस के दौरान हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उनकी मौत हो गई थी। बीते साल 2 सितंबर 2021 को 40 साल के सिद्धार्थ शुक्ला का अचानक निधन हो गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *