May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या डेढ़ महीने बाद ही टूट गया सुष्मिता और ललित मोदी का रिश्ता! ये रहा ब्रेकअप का सबूत

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन और आईपीएल फाउंडर ललित मोदी के प्यार के चर्चे बीते कई महीनों से ही टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। दोनों स्टार्स ने ऑफिशियली अपने रिश्ते को दुनिया के सामने रखा था जिसके बाद दोनों के एज गैप और उम्र को लेकर मजाक बनाया गया। सोशल मीडिया पर तो मीम्स की बाढ़ आ गई लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों का ब्रेकअप हो गया है।ये अंदाजा हम नहीं बल्कि यूजर्स लगा रहे हैं। वो क्यों…चलिए हम आपको बताते हैं।

हटा दिया सुष्मिता का नाम

दरअसल ललित मोदी ने सुष्मिता संग अपने रिश्ते का इजहार करते हुए सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था। इतना ही नहीं ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम बायो में सुष्मिता को बेटर हाफ भी बताया था और डीपी में सुष्मिता संग प्यारी सी फोटो भी लगाई थी। अब ललित मोदी ने अपनी डीपी से फोटो को रिमूव कर दिया है और बायो से सुष्मिता के नाम लिखा पोस्ट भी डिलीट कर दिया है। ललित के इस एक्शन से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और दोनों का ब्रेकअप हो गया। हालांकि ब्रेकअप को लेकर दोनों स्टार्स की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है।

फैंस कर रहे कमेंट

फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर पूछ रहे हैं कि क्या डेढ़ महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। खैर दोनों के बीच क्या पक रहा है ये तो दोनों स्टार्स ही बता सकते हैं अभी तक तो सिर्फ अंदाजा लगाया जा रहा। काम की बात करे को सुष्मिता ने हाल ही में आर्या-3 की है। इस सीरीज के तीनों ही पार्ट्स को फैंस की तरफ से खूब प्यार मिला है। एक्ट्रेस फिल्मों से ज्यादा ओटीटी पर सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *