February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ईसाई धर्मगुरु करता रहा हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, चुपचाप सुनते रहे राहुल गांधी

चेन्नई। कांग्रेस नेता राहुल गांधी नए विवाद में घिरते दिख रहे हैं। अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने एक ईसाई धर्मगुरु से मुलाकात की। इस धर्मगुरु का नाम पैस्टर जॉर्ज पोन्नैया है। पोन्नैया को हिंदू विरोधी माना जाता है। राहुल गांधी का पोन्नैया के साथ एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पैस्टर कहते दिखते हैं कि जीसस क्राइस्ट ही असली देवता हैं। वे शक्ति या अन्य हिंदू देवी-देवताओं की तरह नहीं हैं। वीडियो में राहुल गांदी जीसस क्राइस्ट के बारे में पैस्टर से सवाल पूछते हैं। राहुल कहते हैं कि वो ईश्वर हैं या नहीं? क्या जीसस भी ईश्वर हैं? राहुल के हिंदू विरोधी ईसाई धर्मगुरु से मुलाकात और इस बातचीत पर बीजेपी ने निशाना साधा है।

वीडियो में एक खड़ा एक शख्स जीसस को पानी के विभिन्न प्रकार से जोड़ता सुनाई देता है। वो कहता है कि वो पानी की तरह हैं। ठोस, बहते हुए और गैस के रूप में। उसके बाद ये शख्स कहता है कि जीसस ईश्वर भी हैं और ईश्वर के बेटे भी हैं। तब राहुल गांधी पूछते हैं कि इसका मतलब जीसस क्राइस्ट ईश्वर का अवतार हैं? इसके तुरंत बाद पैस्टर जॉर्ज पोन्नैया दावा करते हैं कि शक्ति या अन्य हिंदू देवी देवताओं के उलट जीसस असली देवता हैं। वो कहते हैं कि जीसस देवता होने के बाद भी इंसान की शक्ल में आए। वो शक्ति या अन्य की तरह नहीं दिखे। इस दौरान राहुल गांधी उनको बिल्कुल नहीं टोकते। जबकि, राहुल गांधी इससे पहले तमाम चुनावों के दौरान जनेऊधारी ब्राह्मण का कांग्रेसियों से तमगा हासिल कर मंदिर-मंदिर घूमते दिखे थे।

बता दें कि पैस्टर पोन्नैया पहले से ही हिंदू विरोधी के तौर पर चर्चा में रहे हैं। पोन्नैया के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों ने पहले केस भी दर्ज कराया था। जिसमें उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। अब राहुल गांधी का पोन्नैया की तरफ से हिंदू देवी-देवता के विरोध पर कुछ न कहने से कांग्रेस के लिए जवाब देना मुश्किल पड़ सकता है। बीजेपी ने इस बीच राहुल गांधी पर निशाना साधा है। पार्टी ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी भारत तोड़ने की बात कहने वाले तत्वों से मुलाकात कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed