February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

तमिलनाडु में भारी बारिश से गिरा घर, घटना में 4 बच्चों समेत 9 लोगों की मौत

नई दिल्ली। तमिलनाडु में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। यहां भारी बारिश के बाद मकान के गिरने से चार बच्चों समेत नौ लोगों की जान चली गई। इस घटना की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने मौत की पुष्टि की है। वहीं, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

आपको बता दें कि एक अक्टूबर से तमिलनाडु में शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। वहीं, उत्तरी तमिलनाडु के जिलों समेत राज्य के कई भागों में बारिश का दौर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed