April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन ने दाखिल किया नामांकन, दिग्विजय रेस से ‘OUT’, अब थरूर और खड़गे के बीच होगी भिड़ंत

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? अभी यह सवाल सियासी गलियारों में एक सनसनी बन चुकी है। बीते लोकसभा चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद राहुल गांधी साफ कर चुके हैं कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन नहीं होंगे। अब ऐसी स्थिति में सवाल है कि आखिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद की कुर्सी पर कौन आसीन होगा? बीते कुछ दिनों से इस रेस में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम की चर्चा चरम पर थी, लेकिन बीते गुरुवार को उन्होंने सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर दिया और मुख्यमंत्री पद को लेकर भी फैसले की सारी जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान पर छोड़ दी।

उधर, अब इस पूरे मसले को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अब कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए शशि थरूर और मल्लिकार्जुन खड़गे आमने सामने होंगे। बता दें कि थरूर के बाद अब खड़गे ने अध्य़क्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है, जिसके बाद अब दोनों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालांकि, खड़गे के चुनाव जीतने की संभावना ज्यादा है, चूंकि उन्हें आलाकमान के समर्थन से चुनावी मैदान में उतारा गया है। उधर ,थरूर थोड़े फीके साबित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि आज नामांकन का आखिरी दिन है। बीते 24 सितंबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आगामी 12 अक्टूबर को अध्य़क्ष पद के चुनाव के नतीजों की घोषणा की जाएगी। ऐसे में अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन विराजमान होता है? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

हालांकि, अब तक माना जा रहा था कि कांग्रेस के अध्य़क्ष पद की कुर्सी की रेस में सिर्फ और सिर्फ अशोक गहलोत और थरूर ही आमने-सामने होंगे। खड़गे के नाम का तो ऐलान ही नहीं किया गया था। उधर, दिग्विजय सिंह को लेकर खबर थी कि वे अध्यक्ष पद के लिए चनाव लड़ सकते हैं। माना जा रहा था कि वे आगामी दिनों में नामांकन भी दाखिल कर सकते हैं, लेकिन पूरी परिस्थिति ने पासा पलट लिया और अब खड़गे इस रेस में शुमार हो चुके हैं। वहीं, अंदरखाने सूत्रों की मानें तो गांधी परिवार की सहमति के बाद खड़गे को मैदान में उतारा गया है। ऐसी स्थिति में उनके चनाव जीतने की संभावना प्रबल है। उधर, दिग्विजय को लेकर खबर है कि वे खड़गे के प्रस्तावक बनेंगे। दिग्विजय ने कांग्रेस के परिवार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *