March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सोनम कपूर के जन्मदिन पर पिता अनिल कपूर हुए भावुक, पोस्ट में खुद को बताया भाग्यशाली

मुम्बई। बॉलीवुड में अपने फैशन की वजह से चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर का आज 35वां जन्मदिन हैं। उनके जन्मदिन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज उन्हें बर्थ डे विश कर रहे हैं। वहीं सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा और पिता अनिल कपूर ने उन्हें अनोखे अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। बता दें कि आनंद अहूजा ने सोनम कपूर के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके उनके बर्थडे को स्पेशल बनाया। उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा कि,  ‘मुझे पता है कि आप इस वॉलपेपर से कितना प्यार करते हैं – ठीक है, आप एकमात्र वॉलपेपर हैं जिनकी मुझे आवश्यकता है! हैप्पी बर्थडे माय फॉरएवर वॉलपेपर।’ इस पर सोनम कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लव यू सो मच’

इसके अलावा उनके पिता अनिल कपूर ने भी सोनम के बचपन की बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज शेयर की। जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अपने सपनों का पीछा करने वाली और अपने दिल का पीछा करने वाली लड़की के लिए सोनम कपूर, आपको हर रोज बढ़ते हुए देखना एक माता-पिता के रूप में एक सपने के सच होने जैसा है। मैं निश्चित रूप से सर्वश्रेष्ठ बच्चों के साथ भाग्यशाली रहा। मैं बहुत आभारी हूं कि आप और आनंद सुरक्षित और स्वस्थ हैं और हम फिर से आपके साथ रहने का इंतजार नहीं कर सकते… जन्मदिन मुबारक हो सोनम बेटा! तुमसे प्यार करता हूं और तुम्हारी याद आती है!’

वहीं जोया अख्तर ने भी अनिल कपूर के पोस्ट पर कमेंट करते हुए सोनम कपूर को बर्थ डे विश किया। सोनम कपूर की सास प्रिया आहूजा ने भी उनके जन्मदिन पर खूबसूरत नोट में लिखा कि, “हमारी सबसे प्यारी, सुंदर, हमेशा मुस्कुराते रहने वाली सोनम बेटा को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जिस तरह आप हमारे दिनों को प्यार और हंसी के साथ रोशन करती हो, वैसे ही हर दिन और आपके विशेष दिन का हर पल एक ही खुशी और खुशी से भरा हो। आपके पास वह सारा प्यार हो जो आपके दिल में हो, एक दिन में सारी खुशियाँ ला सकें, सभी आशीर्वाद जो एक जीवन प्रकट कर सकते हैं। आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ और ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। आपसे प्यार करता हूं और आपको और आनंद अहूजा को बहुत याद करती हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *