April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दुमका में फिर हैवानियत, लड़की ने शादी से किया मना तो शादीशुदा प्रेमी ने जिंदा जलाया, गिरफ्तार

नई दिल्ली। लोगों से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है ये कहना गलत नहीं होगा। महिलाओं के साथ कभी रेप तो कभी हत्या की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही। अब झारखंड से ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा युवक ने लड़की को इसलिए आग के हवाले कर दिया क्योंकि वो उससे शादी करना चाहता था। लड़की के मना करने पर उसने इस घटना को अंजाम दिया। घटना के सामने आने के बाद से ही पुलिस प्रशासन सवालों के घेरे में है।

बता दें, घटना झारखंड के दुमका की है। यहां भरतपुर गांव में बीते गुरुवार की रात को एक युवक युवती के घर में घुस गया और उसे आग के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है आरोपी पहले से ही शादीशुदा है लेकिन इसके बावजूद वो लड़की से शादी करना चाहता था। लड़की के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे ऐसे में आरोपी युवक ने लड़की को जलाने का प्लान बनाया। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की आग लगने से बुरी तरह घायल हो गई जिसके बाद उसे इलाज के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद युवती की नाजुक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ‘रिम्स’ रांची रेफर किया गया है। मामले पर बवाल बढ़ता देख पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, इस घटना पर बवाल बढ़ने के बाद जानकारी मिलते ही SDPO, DSP, थाना प्रभारी दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचे। जरमुंडी एसडीपीओ शिवेन्द्र का मामले को लेकर कहना है कि आरोपी राजेश राउत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी रामगढ़ थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव का रहनेवाला है।

गौरतलब हो कि दुमका शहर में ही इससे पहले बीते 23 अगस्त को 16 साल की छात्रा के साथ ऐसी घटना घटी थी। आरोपी ने अंकिता नाम की लड़की के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग से जला दिया था। अंकिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद भी लोगों का काफी गुस्सा देखने को मिला था लेकिन अब एक बार फिर ऐसी ही घटना देखने को मिली है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *