मुलायम सिंह यादव के अंतिम सफ़र पर उमड़ा जनसैलाब, CM बघेल समेत ये नेता हुए अंतिम संस्कार में शामिल
नई दिल्ली। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में पिछले 9 दिनों से उपचाराधीन रहने के दौरान बीते सोमवार को सुबह 8:16 बजे निधन हो गया। उनके निधन से समाजवादियों के बीच शोक की लहर है। प्रदेश में तीन दिनों तक के लिए राजकीय शोक की घोषणा की गई है।
उधर, बिहार में भी राजकीय शोक की घोषणा की गई। पीएम मोदी, सीएम योगी, अमित शाह समेत अन्य राजनेताओं ने मुलायम के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुलायम के निधन से समाजवादी राजनीति का एक अध्याय आज अपने विराम स्थल पर पहुंच गया है। वहीं, आज सैफई में नेताजी का अंतिम संस्कार है। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर देश प्रदेश से राजनेता शामिल हुए हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने दी श्रद्धांजलि
तेलुगु देशम पार्टी के अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने उत्तर प्रदेश के सैफई में पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह को श्रद्धांजलि दी।
शिवपाल यादव ने दी लोगों को शांति बनाए रखने की अपील
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मेला ग्राउंड में रखा गया है। दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य और अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि दी। शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
मुलायम सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए मेला ग्राउंड में रखा गया है। दोपहर दो बजे तक अंतिम दर्शन किए जाएंगे। मुलायम सिंह यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य और अफजाल अंसारी ने श्रद्धांजलि दी। शिवपाल यादव ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
वहीं, प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव, समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी और अन्य नेताओं और आम लोगों ने उत्तर प्रदेश के सैफई में दिग्गज राजनेता मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।
