April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

देवी-देवताओं के अपमान मामले में केजरीवाल के इस पूर्व मंत्री की बढ़ रहीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने अब…

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और केजरीवाल सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम को आज दिल्ली पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया है। मंत्री पर आरोप है कि उन्होंने देवी-देवताओं के अपमान वाला बयान दिया है। हालांकि, राजेंद्र पाल का दावा है कि पुलिस का कोई नोटिस उनको नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि विवाद के बारे में जानकारी लेने दिल्ली पुलिस के कुछ अफसर सोमवार शाम को घर आए थे। मैंने उनको जानकारी दी। पुलिस से मैं सहयोग करूंगा। दरअसल, 5 अक्टूबर को दिल्ली के आंबेडकर भवन में एक कार्यक्रम हुआ था। राजेंद्र पाल गौतम भी वहां थे। कार्यक्रम में 10 हजार लोग भी शामिल हुए थे। यहीं पर विवाद खड़ा हुआ।

कार्यक्रम में लोगों ने कथित तौर पर देवी-देवताओं की पूजा न करने की शपथ ली थी। आरोप है कि यहां देवी-देवताओं की निंदा की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस से शिकायत की गई थी। बीजेपी ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। जिसके बाद गौतम ने माफी मांगी थी और कहा था कि वो धार्मिक व्यक्ति हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि सभी देवी-देवताओं का सम्मान करते हैं और किसी धर्म के खिलाफ उन्होंने कुछ नहीं कहा। राजेंद्र ने इसके बाद 9 अक्टूबर को केजरीवाल मंत्रिमंडल से इस्तीफा भी दे दिया था।

राजेंद्र पाल गौतम ने इस्तीफे में लिखा था कि एक कार्यक्रम में उनके शामिल होने को लेकर केजरीवाल सरकार को बेवजह घेरा जा रहा है। वो नहीं चाहते कि अरविंद केजरीवाल या आम आदमी पार्टी पर कोई लांछन लगाए या उसे किसी तरह की आंच आए। इसी वजह से वो मंत्रिपद छोड़ रहे हैं। राजेंद्र पाल गौतम सीमापुरी से विधायक हैं। उनके पास समाज कल्याण, अनुसूचित जाति और जनजाति विभाग थे। राजेंद्र पाल गौतम को अब पूछताछ के लिए बुलाए जाने से उनकी मुश्किलों में इजाफा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *