June 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘2 दिनों तक गैंगरेप, गुप्तांगों में लोहे की रॉड’ दिल्ली की युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी, रूह कपां देगा ये मामला

नई दिल्ली। आखिर महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाएं कब रुकेंगी?, आखिर कब वो वक्त आएगा जब महिलाएं बिना डर घर के बाहर आजादी के साथ घूम सकेंगी?…ये सवाल इसलिए क्योंकि जो घटना महिलाओं के साथ घट रही है वो पूछने पर मजबूर कर रही है कि आखिर क्यों महिलाओं का जिस्म बस भूख मिटाने का चीज बन गया है। वो भी भारत जैसे देश में जहां महिलाओं को देवियों का दर्जा दिया जाता है। सवाल ये भी हैं कि आखिर पुलिस और कानून का डर क्या इतना कम हो गया है जो अपराधियों को गुनाह करने से नहीं रोक पा रहा…हम सवालों को इसलिए आपके सामने उठा रहे हैं क्योंकि एक बार फिर दिल्ली की युवती से निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है।

मामला दिल्ली से सटे गाजियाबाद का है। यहां नंदग्राम इलाके में एक महिला को अगवा कर पहले तो लोगों ने दो दिनों तक दुष्कर्म किया। इसके बाद उन कार सवार लोगों ने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए महिला के गुप्तांगों में लोहे की रॉड भी डाल दी। जब इस सब से महिला अधमरी हो चुकी थी तो उन वहशी दरिंदों ने महिला को बोरे में डालकर आश्रम रोड के पास फेंक दिया और खुद फरार हो गए।

महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती 

जब यूपी 112 से थाना पुलिस को इस सब के बारे में जानकारी मिली तो महिला को फौरन दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वो महिला दिल्ली के नंदनगरी इलाके की रहने वाली है। नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां लड़की आई हुई थी। जब वो यहां से लौट रही थी तो उसे कुछ लोगों ने अगवा कर लिया और इस घटना को अंजाम दिया।

महिला को पहले से जानते थे आरोपी

पुलिस ने मामले की जांच में अभी 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के जानने वाले ही थे। पुलिस ने ये भी बताया है कि जिस वक्त महिला बोरी में मिली उस वक्त रॉड उसके अंदर ही थी। इस वक्त पीड़िता अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है। मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल भी एक्शन में है। स्वाति मालीवाल ने मामले में एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *