June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इमरान खान को बड़ा झटका, पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने रद्द की संसद की सदस्यता

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के वैसे तो ही बुरी दिन चल रहे हैं। उनके साथ कुछ अच्छा हो ही नहीं रहा है। उनकी सियासी जमीन तो अब बंजर ही हो चुकी है। हालांकि, अपनी तरफ से पूरी कोशिश करते हैं कि कैसे भी करके अपनी राजनीतिक धरा को उपजाऊ बनाए लेकिन शायद अब उनके दूर्दिनी शुरू हो चुके हैं। उनके साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है। अब इसी बीच उन्हें एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, खबर है कि पाकिस्तान निर्वाचन आयोग ने इमरान खान की संसद की सदस्यता रद्द कर दी है। सियासी मोर्चे पर यह उनके लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। आइए, आगे आपको बताते हैं कि आखिर किस मामले में इमरान खान के खिलाफ पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग ने यह फैसला सुनाया है।

जानें पूरा माजरा 

आपको बता दें कि पाकिस्तानी निर्वाचन आयोग ने इमरान खान की संसद की सदस्यता तोशखाना मामले को लेकर रद्द की है। इस मामले में इमरान पर त्रुटियुक्त जवाब दाखिल करने का भी आरोप है। चार बैंच की पीठ ने यह फैसला सुनाया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा आप महज इसी से लगा सकते हैं कि इमरान खान के विरुद्ध फैसला सुनाए जाने के बाद निर्वचान आयोग की सुरक्षा में इजाफा कर दिया गया है और हर गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कोई भी अपनी नापाक गतिविधियों को धरातल पर उतारने में सफल ना हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *