June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Ambala: महिलाओं में दिख रही है अग्निवीर में भर्ती होने की ललक, भारी संख्या में पहुंची खडगा स्पोर्टस स्टेडियम

नई दिल्ली। अंबाला में आज अग्रिवीर महिला भर्ती-2022 रैली का आयोजन खडग़ा स्पोर्टस स्टेडियम में किया जा रहा है। इस भर्ती के लिए भारी संख्या में हरियाणा, हिमाचल राज्य एवं दिल्ली व चण्डीगढ़ केन्द्र शासित प्रदेशों से महिला अभ्यार्थी भाग लेने के लिए पहुंची। इस भर्ती रैली में आज अभ्यार्थियों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें भारी मात्रा में अभ्यार्थी पहुंची। सेना की तरफ से खडग़ा स्पोर्टस स्टेडियम में परीक्षा लेने के लिए पुलिस व सेना ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किया गया।

अम्बाला में सेना में अग्निवीर की भर्ती रैली 7 नवंबर से 9 नवंबर तक हो रही है, जिसमे आज केवल महिलाओं का फिजिकल टेस्ट हो रहा है। प्रदेशभर से महिलाए पहुंची है। इस भर्ती रैली मे पहुंचने वाली महिलाओं ने बताया कि वे आज यहां फिजिकल टैस्ट देने आई हुई है जिसके लिए वे अपने आपको पूरी तरह से तैयार करके आई है। ज्यादातर महिलाये गावं से आई हुई है। उन्होंने बताया कि उनके गांव मे किसी भी तरह से अभ्यास करने का कोई स्टेडियम नहीं है, लेकिन फिर भी उन्होंने इस टैस्ट के लिए खेतो मे जाकर अपने आपको को उसके लिए तैयार किया हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके दिल मे दुष कि सेवा करने का जज्बा है। इसलिए भी वे यहाँ पर भर्ती के लिए आई है और उन्हें उम्मीद है कि वे देश कि सेवा मे अपना योगदान देंगी।

इस अग्निवीर भर्ती रैली की कमान संभाल रहे मेजर जनरल रंजन महाजन ने अपने सम्बोधन मे कहा कि अभी तक महिलाये सेना मे केवल मिलिट्री पुलिस फ़ोर्स मे है। यही से नारी शक्ति की एक शुरुआत थी जिसके बाद महिलाएं देश के हर कोने मे ड्यूटी निभा। महिला अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने बताया कि महिलाओं कि परफेर्मन्स किसी भी तरह से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि जहां तक इस रैली कि बात है ये 9 नवंबर तक चलेगी जिसमें बहुत से बच्चो ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि अंबाला कि इस रैली के बाद करीब 10 रैली देश मे अलग-अलग जगह होनी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं कि भर्ती और युवाओं कि भर्ती मे कुछ ज्यादा फर्क नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed