May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मैनपुरी लोकसभा सीट पर डिंपल की दावेदारी, क्या मुलायम की सीट पर बहू लहरा पाएगी पार्टी का परचम

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। सपा ने मैनपुरी से पूर्व सीएम और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। सपा ने इस जानकारी अपने ट्विटर हैंडल के जरिए दी है। पार्टी ने ट्वीट कर लिखा, समाजवादी पार्टी द्वारा लोकसभा क्षेत्र मैनपुरी उपचुनाव – 2022 हेतु  डिंपल यादव पूर्व सांसद को प्रत्याशी घोषित किया गया है। आपको बता दें कि 5 दिसंबर को मैनपुरी में उपचुनाव होने है, जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी। आपको बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि सपा मैनपुरी सीट से प्रताप सिंह यादव को मैदान में उतार सकती है, लेकिन आज समाजवादी पार्टी ने सस्पेंस को खत्म कर दिया है और पार्टी ने बड़ा दांव खेलते हुए मुलायम सिंह की बहू डिंपल यादव को इस सीट से प्रत्याशी बना दिया है।

ज्ञात हो कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के देहांत के बाद यह लोकसभा सीट रिक्त हो गई थी। इसके साथ ही आज से ही उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। बता दें कि मैनपुरी यादव का गढ़ माना जाता है और कई सालों से इस सीट पर यादव परिवार का दबदबा रहा है। ऐसे में सवाल उठाता है कि क्या मुलायम सिंह की बहू मैनपुरी सीट पर जीत का परचम लहराने में कामयाब हो पाएगी। इसके साथ ही इस सीट पर अब यादव परिवार की प्रतिष्ठा पर भी दांव लग गई है और उपचुनाव जीतना सपा के लिए काफी अहम हो गया है।

इससे पहले बुधवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान किया था। ओम प्रकाश राजभर ने मैनपुरी सीट से रमाकांत कश्यप को कैंडिडेट बनाया हैं। वहीं ऐसे कयास जोरों पर है कि मैनपुरी सीट से भाजपा सपा को टक्कर देने के लिए मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। बता दें कि अपर्णा यादव ने यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा को झटका देकर भाजपा का दामन थामा था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed