June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सपा नेता अबू आजमी के खिलाफ कड़ा एक्शन, आयकर विभाग ने 20 ठिकानों पर मारी रेड

नई दिल्ली।  समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। दरअसल, सपा नेता के खिलाफ आयकर विभाग ने अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है, जिमसें राजधानी दिल्ली, यूपी सहित अन्य राज्य शामिल हैं। हालांकि, काफी पहले से ही माना जा रहा था कि आयकर विभाग की तरफ से सपा नेता के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इस बात के संकेत आयकर विभाग ने काफी पहले ही दे दिए थे, लेकिन बावजूद आजमी सतर्क नहीं हुए, जिसका नतीजा आज उन्होंने खुद ही अपनी आंखों से देख लिया।

खबर है कि उसके 20 ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी तक इस पूरे मामले को लेकर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि, अभी केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर हमेशा ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव विरोध ही जताते हुए आए हैं। अब ऐसे में अबू आजामी की कार्रवाई पर सपा प्रमुख की प्रतिक्रिया रहती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

वहीं, इससे पहले अबू आजमी के करीबी आभा गुप्ता के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने छापेमारी की थी। आभा के 30 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी। आभा सपा महासचिव रहे गणेश गुप्ता की पत्नी हैं। ध्यान रहे कि आभा गुप्ता अबू आजमी के करीबी मानी जाती हैं। अबू महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं। दरअसल,  आभा गुप्ता पर आरोप है कि उन्होंंने कई कंपनियों में बड़ा बेनामी निवेश किया है। बहरहाल, अब आगामी दिनों में आयकर विभाग क्या कुछ कार्रवाई करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *