June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

G20 Summit: इंडोनेशिया ने भारत को सौंपी G-20 की कमान, PM मोदी ने कही ये बात

नई दिल्ली। भारत को जी20 देशों की अध्यक्षता सौंप दी गई हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में जी20 समिट की कमान सौंप दी है। जिसके बाद अब एक दिसंबर से भारत से इसका अध्यक्ष होगा। आपको बता दें कि अगले साल देश की राजधानी दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन आयोजित होगा।

इस वक्त इंडोनेशिया के बाली में दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन चल रहा है। जी 20 की अध्यक्षता मिलने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, यह हर हिदुस्तानी के लिए गर्व की बात है। भारत अब जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। इसके साथ ही उन्होंने जी20 देशों को भारत आने का भी निमंत्रण दिया। पीएम मोदी ने कहा, पूरी दुनिया इस वक्त संकट से जूझ रही है। दुनिया को जी20 से उम्मीद है। उन्होंने ये भी कहा, महिला के बिना विकास संभंव नहीं है। उन्होंने कहा कि अगले एक साल में हमारा प्रयत्न रहेगा। जी20 नए विचारों की परिकल्पना के लिए और सामूहिक एक्शन को गति देने के लिए ग्लोबल प्राइम मूवर की तरह काम करे।

पीएम मोदी ने कहा, ”भारत अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान, इंडोनेशिया के सराहनीय initiative को आगे बढ़ाने का भरसक प्रयत्न करेगा। भारत के लिए यह अत्यंत सुखद संयोग है कि हम G20 अध्यक्षता का दायित्व इस पवित्र द्वीप, बाली में ग्रहण कर रहे हैं। भारत और बाली का बहुत ही प्राचीन रिश्ता है।”

पीएम मोदी ने कहा कि, ”आज आवश्यकता है कि विकास के लाभ सर्वस्पर्शी और समावेशी हों। हमें विकास के लाभों को ममभाव और समभाव से मानव मात्र तक पहुंचाना होगा। वैश्विक विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है।”

जी-20 समूह में ये देश है शामिल?

बता दें कि अब एक दिसंबर से भारत जी20 देशों की अध्यक्षता करेगा। जो कि देश के लिए एक गर्व की बात है। जी-20 में भारत, जापान, ब्रिटेन, ऑस्‍ट्रेलिया, ब्राजील, रुस, इटली, जर्मनी, अमेरिका, फ्रांस, कोरिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका,  कनाडा, चीन, अर्जेंटीना, तुर्की, मेक्सिको और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *