February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिल्ली में केजरीवाल को बड़ा झटका! LG विनय सक्सेना ने DDC उपाध्यक्ष को किया बर्खास्त, ऑफिस में लगवाया ताला

नई दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के बाद एलजी विनय कुमार सक्सेना एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग के उपाध्यक्ष जैस्मीन शाह पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बड़ी कार्रवाई की है। जैस्मीन शाह को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है।

जैस्मीन पर राजनैतिक उद्देश्यों को पूरा करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप था। एलजी ने इस संबंध में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी भी लिखी। केजरीवाल से जैस्मीन को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं और सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। इसके अलावा एलजी ने जैस्मीन शाह के दफ्तर में तुरंत ताला लगाने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली सरकार को जैस्मीन शाह की सरकारी गाड़ी और स्टॉप को वापस बुलाने का आदेश दिया है। एलजी दफ्तर से आदेश मिलने के बाद एसडीएम सिविल लाइंस ने गुरुवार रात को ही डीडीडीसी कार्यालय परिसर को सील कर दिया था।

बता दें कि जैस्मीन को 4 साल पहले दिल्ली संवाद एवं विकास आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया था।केजरीवाल की कैबिनेट ने उनके नाम पर मुहर लगाई थी। उन पर केजरीवाल सरकार के थिंक टैंक के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया गया था।

जैस्मीन शाह पर बीते कुछ समय से लगातार अपने पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए जा रहे थे जिसके बाद एलजी विनय कुमार सक्सेना ने यह कदम उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed