योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब इन तीन जिलों में भी होंगे पुलिस कमिश्नर
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी कैबिनेट ने शुक्रवार को कई अहम फैसले लिए है। यूपी के तीन और शहरों में कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में भी कमिश्नर प्रणाली को मंजूरी मिल गई है। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इसकी जानकारी योगी सरकार में मंत्री एके शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी है। आपको बता दें कि अभी यूपी के 4 राज्यों में कमिश्नर प्रणाली लागू की गई है। लेकिन 3 और राज्यों में इस प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद 7 जिलों में कमिश्नर प्रणाली लागू हो जाएंगी।
गौरतलब है कि 13 जनवरी 2020 में राजधानी लखनऊ और नोएडा में कमिश्नर प्रणाली लागू की गई थी। इसके बाद फिर साल 2021 दूसरे फेज में वाराणसी और कानपुर में यह प्रणाली लागू की गई थी।
