June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘यात्रीगण कृपया ध्यान दें, मैनपुरी से डिंपल भाभी को जिताएं’, इटावा रेलवे स्टेशन पर हुआ ऐसा अनाउंसमेंट जिसे सुनकर लोग रहे गए सन्न

नई दिल्ली। सभी राजनीतिक दल उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दांव पर चल रहे हैं। इस बीच इटावा रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा अनाउंसमेंट हुआ जिसे सुनकर सब दंग रह गए। दरअसल यूपी के इटावा रेलवे स्टेशन के इंक्वायरी काउंटर से मैनपुरी लोकसभा की सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए प्रचार किया गया। देर रात डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे इंक्वायरी काउंटर से गूंजने लगे तो मौजूद यात्री भौचक्के रह गए। इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को मिली तो हड़कंप मच गया। उधर, सोशल मीडिया के जरिये जानकारी मिलने पर एडीएम ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र जारी करके जांच करके दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। उधर, डीएम की ओर से डीआरएम प्रयागराज को भी इसका पत्र लिखा गया है। शनिवार की रात 10.50 मिनट पर यहां रेलवे स्टेशन पर उस समय हड़कंप मच गया जब इंक्वायरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इंक्वायरी माइक से डिंपल यादव जिंदाबाद के नारे सुनकर कई यात्रियों ने विरोध भी जताया और जीआरपी थाने में भी शिकायत की लेकिन कोई विशेष ध्यान नहीं दिया गया।

वहीं दूसरी तरफ जब इटावा में डिंपल यादव को समर्थन किए जाने का अनाउंसमेंट किया जा रहा था। उस वक्त रेलवे स्टेशन पर साधु के वेश में मौजूद एक व्यक्ति ने आंखों देखी कहानी सुनाई। उसने बताया कि स्टेशन के इंक्वायरी माइक से अचानक से सपा प्रत्याशी डिंपल याव के जिंदाबाद के नारे लगने लगे, ये सुनकर उन्होंने रिकार्डिंग भी कर ली और काउंटर पर जाकर विरोध भी जताया। उन्होंने बताया कि रिकार्डिंग जहां भेजना था वहां भेज भी दिया, लेकिन उ न्होंने क्या रिकॉर्ड किया ये दिखाया किसी को नहीं। सोशल मीडिया पर जब इस प्रकार के प्रचार की जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो अधिकारियों ने इसको चुनाव आचार संहिता का उलंघन माना। एडीएम जय प्रकाश ने स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा कि सपा प्रत्याशी का प्रचार रेलवे के इंक्वायरी माइक से किया गया है, इसकी जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करें और रिपोर्ट भी दें। पत्र आने के बाद रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया है।

गौरतलब है कि मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। जिसको लेकर भाजपा और सपा में खींचतान मची हुई है। ऐसे वक्त में सरकारी स्थानों पर इस तरह के अनाउंसमेंट किया जाना चुनाव आयोग के नियमों के खिलाफ है। इटावा स्टेशन पर रात में इंक्वायरी काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी मंशा मुंडा ने बताया कि पांच छह लोग शनिवार की रात को जबरन घुस आये थे और माइक से एनसीआरएमयू (नार्थ सेंट्रल रेलवे मेन्य यूनियने ) जिंदाबाद के नारे लगाए और इसके बाद सपा प्रत्याशी डिंपल यादव जिंदाबाद के भी नारे लगाए। इंक्वायरी माइक से डिंपल के जिंदाबाद के नारे लगाकर वे चले गए। इसकी जानकारी कर्मचारी द्वारा तत्काल टूंडला कंट्रोल को भी देने का दावा किया है। स्टेशन अधीक्षक पीएम मीना ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच करायी जा रही है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी उत्तर मध्य रेलवे श्री हिमांशु शेखर उपाध्याय का कहना है कि उन्हें न्यूज चैनलों से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि, रेलवे सिस्टम से किसी राजनीतिक पार्टी की नारेबाजी और उसके प्रचार का अनाउंसमेंट करना गलत है। कई लोगों ने चुनाव आयोग से अपील की है कि इस पूरे मामले पर तत्काल प्रभाव से एक्शन लिया जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *