June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जी-20 की कमान भारत को मिलने पर क्यों खुशी से फूले नहीं समा रहा है अमेरिका?

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत का डंका देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी बज रहा है। इसकी बानगी हमें तब देखने को मिली जब बीते दिनों जी-20 के सभी सदस्य देशों ने संगठन की कमान भारत के हाथों सौंपने पर सहमति व्यक्त की। संगठन के सभी सदस्यीय देशों ने भारत पर भरोसा जताया है। उन्हें भरोसा है कि भारत के नेतृत्व में उक्त संगठन विश्व के हित में कई ऐतिहासिक कदम उठाएगा।

वहीं, गत दिनों भारत ने भी उक्त संगठन की कमान अपने हाथों सौंपे जाने पर हर्ष प्रकट किया था और समस्त विश्व के हित में लाभप्रद फैसले पर प्रतिबद्धता जताई थी। अब इसी कड़ी में आज भारत को विधिवत रूप से जी-20 की कमान सौंप दी गई है। आगामी एक वर्ष तक उक्त संगठन की कमान भारत के हाथों में ही रहेगी। बता दें कि आगामी एक वर्ष तक जी-20 की कई देशों में बैठक होनी है, जिसका नेतृत्व भारत ही करेगा। ऐसी स्थिति में देखें तो पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत के कांधों पर बड़ी जिम्मेदारी है और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सभी दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।

वहीं, जी-20 की कमान भारत को मिलने पर सभी देशों की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक ने बयान जारी कर भारत को बधाइयां दीं हैं, लेकिन इस बीच जिस तरह का बयान अमेरिका की तरफ से आया है, उसे लेकर अब विश्व बिरादरी में चर्चाओं का बाजार गुलजार हो चुका है। दरअसल, अमेरिका ने भारत को जी-20 की कमान सौंपे जाने पर कहा कि हम एक मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा में आगे बढ़ेंगे।

अमेरिका की तरफ से आगे कहा कि, ‘भारत की अगुवाई में तमाम वैश्विक दुश्वारियों का निदान किया जाएगा’। वहीं, अमेरिका ने आगे कहा कि, ‘हम ( अमेरिका) भी भारत का साथ निभाएगा और तमाम दुश्वारियों से निपटने की दिशा में रूपरेखा तैयार करेगा। बहरहाल, अब आगामी दिनों में जी-20 की अगुवाई भारत कैसे करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *