भारत जोड़ो यात्रा में स्वरा ने ‘थामा’ राहुल का हाथ, यूजर्स ने लगा दी मीम्स की झड़ी
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को बॉलीवुड के कई सितारे का साथ मिल रहा है। कुछ दिनों पहले पूजा भट्ट, अमोल पालेकर, रिया सेन, रश्मि देसाई, सुशांत सिंह समेत कई हस्तियां इस पदयात्रा में शामिल होते हुए नजर आए थे। सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की बॉलीवुड सितारों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए कई फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इसी बीच गुरुवार को बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में मध्य प्रदेश के उज्जैन में पहुंची। कांग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से वीडियो भी साझा किया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाते हुए नजर आ रही है। साथ ही दोनों आपस में भी कुछ बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे है। इतना ही नहीं राहुल गांंधी स्वरा भास्कर का थामते हुए भी दिखे। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने पर स्वरा भास्कर ट्विटर पर ट्रेंड होने लगी है। यूजर्स उनके इस यात्रा में शामिल होने पर जमकर कमेंट्स कर रहे है।
ज्ञात हो कि अभिनेत्री स्वरा भास्कर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन कर चुकी है जिसकी चलते उन्हें सोशल मीडिया पर भी ट्रोल होना पड़ा था। इसी क्रम में आज एक बार फिर से स्वरा को राहुल गांधी की पदयात्रा में शामिल होने पर लोगों ने खूब ट्रोल कर दिया है। इसके अलावा उनकी फोटो पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे है और उनका मजाक भी उड़ा रहे है।
रमाकांत शर्मा नाम के यूजर ने अभिनेत्री स्वरा पर तंज कसते हुए लिखा, ”जो स्वरा भास्कर कल कश्मीर फाइल्स का विरोध कर रहे इज़राइली फ़िल्म निर्माता का साथ निभा रही थी,वह आज राहुल के साथ भारत ‘जोड़’ रही है।अर्बन नक्सल सोच को मप्र की फ़िज़ा ख़राब करने नहीं दिया जाएगा।”
