June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

DCW में नियुक्तियों में भ्रष्टाचार के मामले में स्वाति मालीवाल की बढ़ी मुश्किलें, तीन लोग और शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की तेजतर्रार अध्यक्ष स्वाति मालीवाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। कुछ समय पहले दिल्ली महिला आयोग (DCW) में नियुक्तियों में अनियमितताओं के मामले में बृहस्पतिवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के साथ सदस्य प्रोमिला गुप्ता, सारिका चौधरी और फरहीन मलिक के खिलाफ आरोप तय कर दिए। विशेष न्यायाधीश दिग विनय सिंह के कोर्ट ने कहा कि चारों पर आरोप तय करने के लिए इस मामले में प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री है। इस मामले में चारों ने खुद को बेकसूर बताते हुए परीक्षण कराए जाने की मांग की है।

आपको बता दें कि भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) के अनुसार, 11 अगस्त 2016 को उनको पूर्व विधायक बरखा शुक्ला सिंह की शिकायत मिली थी।

इस शिकायत में आरोप लगाया था कि दिल्ली महिला आयोग में नियमों को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी (आप) से जुड़े लोगों को नियुक्त किया गया। उसमें आयोग में नियुक्त हुए तीन लोगों के नाम बताए गए थे, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे।

85 लोगों की दी गई लिस्ट

कोर्ट में दाखिल की गई शिकायत के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़े 85 लोगों की सूची भी सौंपी गई है। जिनकी नियुक्ति आयोग में होने के आरोप लगाए गए थे। इस पर प्रारंभिक जांच के बाद एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी पंजीकृत की थी, उसमें लोक सेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक हनन और साजिश रचने का गंभीर आरोप भी लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *