ईशान किशन का बांग्लादेश के खिलाफ कमाल, जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक, गेल का रिकॉर्ड किया ध्वस्त
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मुकाबले में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया है। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ डबल सेंचुरी जड़ दी है। इतना ही नहीं ईशान किशन ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम कर लिया है। क्रिकेट के इतिहास में सबसे अबतक इतनी काम गेंदों में किसी भी बल्लेबाज ने दोहरा शतक नहीं ठोका है।
ईशान ने 126 गेंदों में 200 रन बनाए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है। इससे पहले क्रिस गेल ने 138 गेदों पर 200 रन बनाए थे। इसके अलावा पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने 140 गेंदों पर दोहरा शतक ठोका था। फिलहाल ईशान किशन 131 गेंदों पर 210 बनाकर पवेलिय लौट गए है।
वहीं दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट में 3 दोहरा शतक लग चुके है। वहीं वीरेंद्र सहवाग एक डबल सेंचुरी जड़ चुके है। अब इस फेहरिस्त में ईशान किशन का नाम भी जुड़ गया है। बता दें कि इससे पहले बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को बैटिंग करने का न्यौता दिया।
