June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BJP ने गुजरात में विधायक दल का नेता चुनने के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इन नामों पर लगाया मुहर

नई दिल्ली। गुजरात में सातवीं बार जीत हासिल करने के बाद बीजेपी अब प्रदेश में सरकार गठन की दिशा में अपने कदम आगे बढ़ा चुकी है। हालांकि, गत गुरुवार को ही प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल के नाम पर मुहर लग चुकी थी। वे दूसरी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने जा रहे हैं। पीएम मोदी ने खुद उनके नाम पर सहमति व्यक्त की है। पटेल घाटलोडिया से चुनाव में जीतने में सफल रहे हैं। पटेल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अमीबेन याग्निकी को 1 लाख 92 हजार मत के अंतर से पराजित किया है। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी विजय पटेल की झोली में मात्र 15 हजार 902 मत आए हैं। इस तरह भूपेंद्र पटेल ने पूर्व के तमाम रिकॉर्डों को ध्वस्त कर चुनाव में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

बीजेपी यह चुनाव भूपेंद्र पटेल के चेहरे पर लड़ी, जिसमें पार्टी को विजयी हासिल हुई है। अब पार्टी प्रदेश में सरकार गठन की दिशा में आगे बढ़ चुकी है। आगामी 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। इसका ऐलान गुरुवार को यानी की नतीजों के दिन ही किया गया था। उधर, आगे मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी तैयार की जाएगी। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल में पुराने चेहरों पर भी भरोसा जताया जाएगा। हालांकि, इस पर अभी कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी हो सकती है।

इसके अलावा सरकार बनाने की दिशा में पार्टी की सक्रियता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पार्टी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी जा चुकी है, जिसमें पहला नाम केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और अर्जुन मंडा शामिल है। संसदीय बोर्ड ने इन सभी की नियुक्ति की है। यह सभी पर्यवेक्षक विधायक दल के नाम पर सहमति जताएंगे। बहरहाल, प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम पर की तस्वीर साफ हो चुकी है, लेकिन अभी विधायक दल के नाम को लेकर अस्पष्टता बरकरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *