June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘राहुल गांधी का चरित्र जयचंद जैसा’, सेना पर दिए गए बयान पर बीजेपी का पलटवार, राजनाथ ने भी दी नसीहत

नई दिल्ली। चीन के सैनिक भारतीय जवानों को पीट रहे हैं। राहुल गांधी ने शुक्रवार को ये विवादित बयान दिया था। इस पर बीजेपी कल से ही हमलावर है। बीजेपी ने अब राहुल गांधी के चरित्र को जयचंद जैसा बताया है। वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाम लिए बिना राहुल गांधी को नसीहत दी है। पहले बताते हैं कि बीजेपी ने राहुल गांधी पर कैसे हमला बोला है। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि भारतीय जवानों के शौर्य से देश के लोगों का सीना 56 इंच का हो गया है। उन्होंने कहा कि वहीं, राहुल गांधी और कांग्रेस का सीना 6 इंच का बन गया। गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के चरित्र को जयचंद जैसा बताया है।

वहीं, एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी नाम लिए बिना राहुल गांधी को नसीहत दी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीति पर आज तक चर्चा और बहस होती आई है। अब सेना को लेकर विवादित बयान दिया जा रहा है। राजनाथ ने कहा कि समाज सुधार के लिए सियासत होनी चाहिए। रक्षा मंत्री ने ये भी कहा कि झूठ की सियासत लंबे समय तक नहीं चल सकती। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश का एक भी इंच किसी ने कब्जाया नहीं है। भारतीय सेना के जवानों की वीरता पर देश को गर्व है।

इससे पहले कल ही सेना की पूर्वी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राणा प्रताप कलिता ने बयान दिया था। लेफ्टिनेंट जनरल कलिता ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में चीन ने कहीं भी कब्जा नहीं किया है। उन्होंने कहा था कि भारतीय जवानों ने चीन के सैनिकों को वीरता से खदेड़ दिया। कलिता ने ये भी कहा था कि किसी तरह का संशय नहीं रहना चाहिए और हमारे जवान हर हाल में देश की सीमाओं की सुरक्षा भलीभांति कर रहे हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *