June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक और विवाद में शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ का गाना ‘बेशरम रंग’, उलेमा भी फिल्म के विरोध में उतरे

मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ आजकल ‘बेरशर रंग’ गाने की वजह से विवाद में है। इस बीच, फिल्म पर एक और बड़ा आरोप लगा है। वहीं, अब हिंदूवादी संगठनों के अलावा मुस्लिम धर्मगुरु भी शाहरुख की पठान का विरोध कर रहे हैं। पहले बताते हैं कि पठान पर ताजा आरोप क्या लगा है। ताजा आरोप भी बेशरम रंग के मामले में ही है। इसके संगीत को चुराने का आरोप लग रहा है। बताया जा रहा है कि बेशरम रंग गाने की धुन ज़ेन के ट्रैक ‘माकेबा’ से ली गई है। इंडिया टुडे ने इस बारे में बेशरम रंग को गाने वाली सिंगर कारालिसा मोंटेरियो से पूछा।

इस पर मोंटेरियो ने कहा कि उन्होंने भी इस बारे में सुना है। मोंटेरियो ने कहा कि अब तक उन्होंने माकेबा के ट्रैक को नहीं सुना है। इसे सुनने के बाद ही वो कोई प्रतिक्रिया दे सकेंगी कि गाने की धुन चुराई गई है या नहीं। साथ ही उन्होंने कहा कि पठान फिल्म के बेरशम रंग को विशाल और शेखर ने कंपोज किया है। दोनों ही संगीतकार अपनी ओरिजिनल कंपोजिशन के लिए नामचीन हैं। कारालिसा मोंटेरियो ने विशाल और शेखर के बचाव में कहा कि भले ही बड़े सिंगर से प्रेरणा ली हो, लेकिन वे धुन चोरी नहीं कर सकते।

वहीं, मध्यप्रदेश में उलेमाओं के संगठन ने भी पठान फिल्म का विरोध कर दिया है। संगठन का कहना है कि वो फिल्म को चलने नहीं देगा। इससे पहले बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान आया था। प्रज्ञा ने कहा था कि बेशरम रंग में जिस तरह भगवा का अपमान किया गया है, वो हमारे राष्ट्रीय ध्वज का भी अपमान है। राष्ट्रीय ध्वज में भी सबसे ऊपर भगवा है। उन्होंने कहा था कि भगवा का अपमान करने वालों को मुंह तोड़ जवाब नहीं दिया जाएगा। उनका मुंह तोड़कर हाथ में दे दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *