June 7, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बिग बॉस के घर से इस हफ्ते बेघर होने के लिए 8 सदस्य हुए नॉमिनेट

नई दिल्ली। बिग बॉस सीजन 19 दर्शकों को जमकर मनोरंजन का डेली डोज पड़ोस रहा है और यही कारण है कि इस ये रियलिटी शो टीआरपी रेटिंग में नंबर 1 की पोजीशन पर काबिज है। इस हफ्ते अभिषेक बजाज की कप्तानी का समय समाप्त हुआ और घर का नया कैप्टन्सी टास्क गौरव और फरहाना के बीच हुआ। इस टास्क में फरहाना ने गौरव से ज्यादा घरवालों का वोट पाकर कैप्टेंसी हासिल कर ली और इसी के साथ फरहाना बट इस इस हफ्ते घर की नई कैप्टन बन गयी हैं। इस हफ्ते घर में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ जिसमें आवेज दरबार घर से बेघर हो गए।

बिग बॉस के घर में इस हफ्ते के नॉमिनेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 8 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। अशनूर, अमाल, नीलम, तान्या, जीशान, कुनिका, प्रणीत और नेहल इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। फरहाना इस हफ्ते घर की कैप्टन हैं इसीलिए वो इस हफ्ते सुरक्षित हैं। इसके अलावा गौरव, बशीर, मृदुल और शहबाज भी इस हफ्ते सेफ हैं। गौरव को किसी भी घरवाले ने घर से बेघर करने के लिए इस हफ्ते वोट नहीं किया।

बता दें कि बिग बॉस का नया प्रोमो भी अब सामने आ चुका है जहां इस हफ्ते आपको नेहल और बशीर की भयंकर लड़ाई देखने को मिलने वाली है। नेहल और बशीर आज हलवे के ऊपर एक-दूसरे से भिड़ने वाले हैं। नेहल बशीर को झगड़े में चोर तक कह देगी। इसके अलावा आज घर में फरहाना के चक्कर में प्रणीत और शहबाज की भी भिड़ंत होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *