May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कास्टिंग काउच पर बोलीं उर्फी, ”एक बार इस इंडस्ट्री में हर लड़की को करना पड़ता है एक्सपीरियंस”

नई दिल्ली। बॉलीवुड में कास्टिंग काउच तो जैसे आम हो गया है। कई एक्टर्स के मुंह से अपने काम पाने के लिए कास्टिंग काउच का सामना करने की खबरें तो सुनी होंगी। बीते कुछ समय में इंडस्ट्री के ऐसे कई स्टोरीज सामने आ चुकी हैं, जिनमें अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच के अपने खराब अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है। अब इस लिस्ट में अपने अतरंगी कपड़ो के फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में  बनी रहने वाली उर्फी जावेद का नाम भी शामिल हो गया है। हाल ही में उर्फी ने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के अपने अनुभवों के बारे में खुलकर बात की है।

कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं उर्फी 

अपने बोल्ड अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद ने एक इंटरव्यू में कई खुलासे किए। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि छोटे पर्दे पर उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ा। उर्फी ने बताया कि,’ईमानदारी से कहूं तो, मैंने टीवी इंडस्ट्री में कभी कुछ इस तरह की चीजें ना ही देखी और ना ही अनुभव किया हैं। यह इंडस्ट्री बहुत ही साफ-सुथरी है। दरअसल, एक-दो चीजें जरूर मेरे साथ घटित हुई हैं लेकिन मैं किसी एक शख्स के लिए पूरी इंडस्ट्री को दोषी नहीं ठहरा सकती हूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह हर लड़की के साथ जरुर हुआ होगा, उसे किसी न किसी ने कहा ही होगा कि आपको मेरे साथ सोना होगा। इस इंडस्ट्री में तकरीबन हर लड़की को इस तरह का एक्सपीरियंस करना ही पड़ता है और आपको बताऊं तो यह बहुत ही क्लियर है और इसमें बड़े-बड़े नाम शामिल हैं।’

उर्फी ने बताया अपना किस्सा

सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली उर्फी ने आगे कहा कि वह ऐसे किसी भी चीज का शिकार नहीं हुई हैं। उर्फी कहती है कि,’मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं ऐसे किसी भी जाल में नहीं फंसी। मैं एक तेज तर्रार लड़की हूं और अपनी गरिमा को बनाए रखना भी जानती हूं। एक इंसान के तौर पर बहुत सारी चीजें आप पर निर्भर करती हैं। आपके पास विकल्प होता है, आप ना कर सकते हैं।’  उर्फी ने इसके साथ यह भी साझा किया कि लोग उनके बारे में बहुत खराब बातें बोलते हैं। लोगों का कहना कि, तू तो गरीब है, तू साइड रोल करती रह जाएगी। अपने साथ हुए एक घटना को शेयर करते हुए उर्फी ने बताया,’मुझे याद है, एक बार मैं एक महंगे रेस्ट्रॉन्ट में गई थी जहां सारे बड़े सिलेब्स जाते हैं। उस समय वह नया खुला था। वहां के एक वेटर ने मेरी बेइज्जती की और कहा कि मैं मेंबर नहीं हूं। उसने मुझसे बड़ी बदतमीजी से बात की और वहां बैठा हर शख्स बस देख रहा था। यह मेरे लिए बहुत ही शर्मिंदगी भरा हुआ था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *