June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अर्जुन कपूर संग शादी करने जा रही मलाइका!, एक्ट्रेस की इस पोस्ट को देख लोग लगा रहे अंदाजा

नई दिल्ली। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ऐसे कपल हैं जो बॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी है यही वजह है कि दोनों का रिश्ता काफी चर्चा में रहता है। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं, कभी वो किसी जगह साथ में डिनर के लिए स्पॉट किए जाते हैं। तो कभी दोनों साथ में प्राइवेट टाइम स्पेंड करते हुए दिखाई देते हैं। हालांकि कई बार इन्हें इसके लिए ट्रोल भी किया जाता है लेकिन दोनों एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर ही प्यार दिखाकर ट्रोलर्स को ये जवाब दे देते हैं कि उन्हें इन बातों से कोई असर नहीं पड़ता। अब एक बार फिर ये कपल चर्चा में आ गया है। जी हां, मलाइका अरोड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है जिसके बाद से दोनों (मलाइका और अर्जुन कपूर) की शादी की खबरों को हवा मिलने लगी है।

क्या किया है मलाइका अरोड़ा ने पोस्ट

मलाइका अरोड़ा ने जो लेटेस्ट पोस्ट किया है उसमें एक्ट्रेस ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है लेकिन इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने जो कैप्शन दिया है वो लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, अपनी इस पोस्ट में मलाइका अरोड़ा ने लिखा है, ‘मैंने हां कह दिया’। अब लोग एक्ट्रेस के फोटो को दिए कैप्शन को अर्जुन कपूर से जोड़कर देख रहे हैं। लोग इस पोस्ट को देखने के बाद मान रहे हैं कि एक्ट्रेस ने अर्जुन कपूर से शादी के लिए हां कर दी है। अब जल्द ही ये कपल शादी के बंधन में बंधेगा।

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे अर्जुन और मलाइका

हालांकि मलाइका ने अपनी इस पोस्ट में अर्जुन कपूर का ना तो नाम लिया है और न ही टैग किया लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका अरोड़ा खान परिवार की बहु रह चुकी है। अरबाज खान की पत्नी रह चुकी मलाइका का एक बेटा अरहान भी है। अक्सर मलाइका बेटे की वजह से अरबाज खान के साथ नजर भी आती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed