February 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बॉक्स ऑफिस पर धुआं उड़ाने के बाद अब OTT पर रिलीज को तैयार ”धुरंधर”

नई दिल्ली। रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस के धागे खोल दिए है। सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। हर कोई फिल्म को लेकर अपने अलग-अलग विचार व्यक्त कर रहा है। इस बीच इस फिल्म को दर्शकों के द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म का डायरेक्शन उड़ी फेम डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षया खन्ना के अलावा अंजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सौम्या टंडन और सारा अर्जुन मुख्य भूमिकाओं में हैं। अब इस फिल्म के ओटीटी रिलीज की डेट भी सामने आ गई है, तो चलिए जानते हैं ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर?

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ”धुरंधर” दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म ने आते ही 4 दिनों के अंदर घरेलू और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। अब इस फिल्म को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है कि इस फ़िल्म के डिजिटल राइट्स को 130 करोड़ में सबसे बड़े ओटीटी प्लेटफार्म Netflix ने खरीद लिया है। फिल्म की धुआंधार कमाई को देखते हुए ये फिल्म इस साल तो अब ओटीटी पर नहीं आएगी। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स धुरंधर को अगले साल 30 जनवरी को Netflix पर रिलीज कर सकते हैं।

बता दें कि इन रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ के दोनों पार्ट्स के राइट्स खरीदे हैं। धुरंधर का दूसरा पार्ट अगले साल 19 मार्च को रिलीज होगा। यानी कि एक ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट की डील तकरीबन 65 करोड़ में हुई है। हालांकि, इस फिल्म के डिजिटल राइट्स को लेकर मेकर्स या ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ से किसी भी तरह की कन्फर्मेशन नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *