May 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

उत्तर प्रदेश से होकर गुजरती है $5 ट्रिलियन के सपनों की राह: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुंबई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश के उद्योग जगत को प्रधानमंत्री के ‘$5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था’ के संकल्प को पूरा करने में योगदान का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश में सबसे बड़ी आबादी का राज्य उत्तर प्रदेश इस संकल्प को पूरा करने के लिए तत्परता से काम कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस समृद्ध आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना की है उसकी राह उत्तर प्रदेश से होकर जाती है। यूपी में पोटेंशियल है, विजन है और अपार संभावनाएं हैं। हम अपने प्रदेश में निवेशकों को हर जरूरी संसाधन उपलब्ध करा रहे हैं। इन संभावनाओं का लाभ लेने को उत्तर प्रदेश में उद्योग जगत का स्वागत है।गुरुवार को देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुम्बई में देश के दिग्गज उद्योगपतियों, वित्तीय, बैंकिंग व औद्योगिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, कारोबारियों, निवेशकों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी को 10-12 फरवरी तक लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भागीदारी का निमंत्रण दिया। जीआईएस 23 के संबंध में विदेशों में हुए यूपी रोड शो की सफलता का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद यह पहला मौका था जब निवेशकों को आमन्त्रण देने टीम यूपी 16 देशों के 21 शहरों में गई। हमें वहां शानदार रिस्पांस मिला। इस दौरान सात लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव हमें मिले हैं। वहीं घरेलू निवेशकों से संवाद के लिए जारी रोड शो के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, इसलिए यहां अपनों को आमन्त्रण देने मैं स्वयं आया हूं। बड़ी संख्या में निवेशकों की मौजूदगी देख मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी उपस्थिति ‘टीम यूपी’ के लिए उत्साहवर्धक है।

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक के बारे में बताया

डेढ़ घंटे से अधिक समय तक चले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के वाणिज्यिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और सामाजिक मूल्यों, परंपराओं, विविधताओं से उद्योग जगत को अवगत कराते हुए निवेश के दृष्टिगगत इनमें निहित संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले तक यूपी की हालत जैसी थी, उससे सभी परिचित हैं। न वहां बेटियां सुरक्षित थीं, न व्यापारी और निवेशक लेकिन आज पूरा परिदृश्य बदल चुका है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रधानमंत्री मोदी के ‘पंच प्रण’ का संदर्भ लेते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से इन प्रणों को पूरा करने के लिए आगे बढ़कर योगदान करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि आज जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, ऐसे मौके पर भारत, ब्रिटेन को पीछे कर दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज प्रधानमंत्री मोदी के यशस्वी नेतृत्व में भारत दुनिया के 20 ताकतवर देशों के समूह जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है।

भट्टा-परसौल में कभी गोली कांड हुआ था, आज किसान खुशी से दे रहे जमीन

प्रदेश में निवेश अनुकूल माहौल के सृजन और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन को श्रेय देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में हर दिन दंगा होता था, आज छह वर्ष होने को हैं केकिन कहीं एक भी दंगा नहीं हुआ। जमीन अधिग्रहण के लिए भट्टा-परसौल में गोली कांड से सभी परिचित होंगे, लेकिन आज जबकि हम उसी भूमि पर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना रहे हैं तो इस परियोजना के चौथे फेज के लिए जमीन अधिग्रहीत हो चुकी है। किसान खुद अपनी जमीन के रजिस्ट्री कागज मुख्यमंत्री आवास पर आकर सौंप रहे हैं। निवेशकों को यूपी आने का आमंत्रण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां उद्योगों के लिए पहली जरूरत ‘जमीन’ की कोई कमी नहीं है। हमने तो एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बनाया है और आज हमारे पास बड़ा लैंडबैंक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय पूरी दुनिया पस्त थी, लेकिन यूपी में उद्योग चलते रहे। हमारी सारी चीनी मिलें पूरे कोविड काल में चलती रहीं। कोरोना से पूरी दुनिया पस्त थी, हमारे यहां एक भी इंडस्ट्री बंद नहीं हुआ। एक्सपोर्ट को रुकने नहीं दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *