May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं..’ भागवत के बयान का BJP ने स्वागत तो वहीं बौखलाया विपक्ष

नई दिल्ली। मुसलमानों के बारे में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान से सियासत गरमा गई है। मोहन भागवत ने अपने बयान में कहा था कि मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं है। वे अपने मुताबिक इस्लाम का पालन भी कर सकते हैं। बस उनको पुराने इतिहास के संदर्भ में बड़बोलापन छोड़ देना चाहिए। भागवत ने ये भी कहा था कि धर्म तो सिर्फ सनातन है। इस बयान का जहां बीजेपी ने स्वागत किया है। वहीं, विपक्ष के नेताओं ने भागवत और मोदी को घेरा है। भागवत के बयान पर अब तक एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, सपा की मदद से राज्यसभा सांसद बने कपिल सिब्बल और शिवसेना के उद्धव गुट के नेता संजय राउत के बयान आए हैं। इन तीन नेताओं ने क्या कहा है, ये आपको बताते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने ट्वीट करते हुए पूछा है कि मोहन भागवत कौन होते हैं कि वे मुसलमानों को भारत में रहने और इस्लाम मानने के बारे में बताएं। ओवैसी ने लिखा है कि हम अल्लाह की मर्जी से भारतीय हैं। उन्होंने कहा कि भागवत की इतनी हिम्मत कैसे हुई कि वो हमारी नागरिकता के बारे में बोले। हम यहां अपने धर्म का किसी से एडजस्ट करने के लिए नहीं हैं। उन्होंने ट्वीट्स की झड़ी लगाते हुए लिखा है कि आरएसएस की नीति भविष्य में भारत के लिए खतरा है। ओवैसी ने एक ट्वीट में ये भी लिखा कि पीएम मोदी दूसरे देशों में मुस्लिम नेताओं को गले लगाते दिखते हैं, लेकिन अपने देश में एक भी मुसलमान को गले नहीं लगाते।

वहीं, कपिल सिब्बल ने मोहन भागवत के बयान पर तंज कसते हुए लिखा कि हिंदुस्तान हमेशा हिंदुस्तान रहे, इससे मैं सहमत हूं, लेकिन इंसान को भी इंसान रहना चाहिए। जबकि, शिवसेना के संजय राउत ने मीडिया से कहा कि हिंदू-मुसलमान करते रहेंगे, तो देश का फिर बंटवारा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए हिंदू और मुसलमान करने से देश फिर टूट जाएगा।

साथ ही शिवसेना सांसद संजय राउत ने मोहन भागवत के बयान पर कहा कि बीजेपी के नेताओं को इसपर विचार जरूर करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *