Kanjhawala Case Update: अंजलि मर्डर केस में MHA का बड़ा एक्शन, आरोपियों पर लगेगी धारा-302
नई दिल्ली। दिल्ली के कंझावला कांड ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था। अंजलि के मुजरिम को फांसी की सजा दिलाने की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतरे हुए। अंजलि को इंसाफ दिलाने के लिए परिजन और जनता सरकार से गुहार लगा रहे है। वहीं केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार कंझावला कांड को लेकर बड़ा एक्शन ले रही है। इसी बीच शुक्रवार को एक बार फिर से गृह मंत्रालय मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि अंजलि के आरोपियों के खिलाफ 302 के तहत केस करने के आदेश दिए गए है।
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी जांच रिपोर्ट में कहा कि मामला हादसे का नहीं है आरोपियों को जानकारी दी थी कार के नीचे कोई फंसा हुआ है। जो हत्या की श्रेणी में आता है। जिसके बाद अब दिल्ली पुलिस कंझावला मामले में आरोपियों के खिलाफ 302 धारा जोड़ सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्रालय ने गुरुवार को अंजलि की हत्या के मामले में पुलिस कंट्रोल रूम यानि PCR वैन में मौजूद पुलिसवालों को सस्पेंड करने का आदेश दिया था। इसके अलावा मंंत्रालय ने उचित जवाब नहीं देने पर DCP के खिलाफ भी कार्रवाई करने की बात कही थी। बता दें कि गृह मंत्रालय ने ये दिल्ली पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर ही थी।
ज्ञात हो कि 31 जनवरी की देर रात को सुल्तानपुरी में अंजलि की स्कूटी गाड़ी से टकरा गई थी। जिसके बाद वो कार के नीचे आ गई थी हैरान करने वाली बात ये है कि आरोपियों को इस बाद की खबर थी कि कोई उनकी कार के नीचे आ गई है फिर भी उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी और करीब 12 किलोमीटर तक अंजलि को घसीटते चले गए। जिसके बाद उसकी दर्दनाक मौत हो गई थी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुलिस ने कंझावला कांड में 5 आरोपियों को धर दबोचा था।
