April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वरुण गांधी की कांग्रेस में एंट्री पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को भारत जोड़ो यात्रा के बीच होशियारपुर में मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार और आरएसएस पर जोरदार प्रहार किया। इसके अलावा उन्होंने अपनी सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भी जवाब दिया। इसी दौरान जब राहुल गांधी से मीडिया वालों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने पर प्रश्न पर किया। जिस पर राहुल गांधी ने कहा, ”वह भाजपा में हैं अगर वो यहां चलेंगे तो उन्हें प्रॉब्लम हो जाएगी। क्योंकि मेरी विचारधारा उनकी विचार धारा से नहीं मिलती है। मैं RSS के ऑफिस में कभी नहीं जा सकता हूं। पहले आपको मेरा गला आपको काटना पड़ेगा। मेरा जो परिवार है उसकी एक विचारधारा है। वरुण ने उस (भाजपा की) विचारधारा को अपनाया है और मैं उसे स्वीकार नहीं कर सकता। मैं जरूरी प्यार से मिल सकता हूं, गले लग सकता हूं। लेकिन उस विचारधारा को में स्वीकार नहीं कर सकता हूं।”

बता दें कि भाजपा सांसद वरुण गांधी बीते कुछ सालों से पार्टी नाराज चले रहे है वो लगातार केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। वरुण गांधी अपनी ही पार्टी के खिलाफ मुखर होकर आवाज उठा रहे हैं। जिसके चलते उन्हें पार्टी ने साइडलाइन भी कर दिया गया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे है कि वो भाजपा को छोड़ दूसरी पार्टी में अपना भविष्य खोज रहे हैं? चर्चा इस बात की भी हो रही थी कि वो कांग्रेस के साथ अपना फ्यूचर देख रहे है? हालांकि इस पर वरुण गांधी की तरफ से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया। लेकिन आज राहुल गांधी से उनके कांग्रेस पार्टी में एंट्री करने पर सवाल किया गया। जिस पर कांग्रेस सांसद ने जवाब दिया है।

राहुल गांधी ने आरएसएस और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ”भारत की सभी संस्थाओं को ये दोनों कंट्रोल कर रही है। सभी संस्थाओं पर उनका दवाब है। चुनाव आयोग, नौकरशाही, न्यायपालिका पर उन्होंने कब्जा कर रखा है।जो पहले राजनीतिक लड़ाई होती थी वैसी लड़ाई नहीं है। अब लड़ाई भारत की संस्थाओं और विपक्ष के बीच है।”

बता दें कि राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक की खबर सामने आई थी। जिसको राहुल गांधी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि, ” कौन सी सुरक्षा में चूक हुई थी। वह मुझे गले लगाने आया था और अति उत्साहित था। इसे सुरक्षा में चूक नहीं कहेंगे। यात्रा में ऐसा होता रहता है।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *