May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पूरी दुनिया में कोरोना के 17.8 करोड़ से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 17.8 करोड़ हो गए हैं। इस महामारी से अब तक कुल 38.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ें जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने साझा किए हैं। रविवार की सुबह अपने नवीनतम अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान में कोरोना के मामले और मरने वालों की संख्या क्रमश: 178,119,063 और 3,857,719 है।

सीेएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 33,536,904 और 601,721 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 29,823,546 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसएसई के आंकड़े के अनुसार 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे खराब देश ब्राजील (17,883,750), फ्रांस (5,817,272), तुर्की (5,365,208), रूस (5,237,847), यूके (4,636,990), अर्जेंटीना (4,250,902), इटली (4,252,095), कोलंबिया (3,917,348), स्पेन (3,757,442), जर्मनी (3,729,597) और ईरान (3,729,597) हैं।

वहीं कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 500,800 लोगों की जान गवाने के साथ ही दूसरे नंबर पर है। भारत (385,137), मैक्सिको (230,959), यूके (128,234), इटली (127,253), रूस (126,761) और फ्रांस (110,886) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।

देश में कोरोना की दूसरी लहर के संकट के बाद अब राहत की खबरें सामने आने लगी हैं। बता दें कि पूरे भारत में 81 दिन बाद ऐसा मौका आया है जब कोरोना के मामले कम देखे गए हैं। गौरतलब है कि रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस के 58 हजार 419 नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि ये आंकड़ें 81 दिन बाद सबसे कम आए हैं।

वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,98,81,965 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 1,576 दर्ज की गई है। जिसकी वजह से इस महामारी से कुल मरने वालों की संख्या 3,86,713 हो गई है। वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले एक दिन में 87 हजार 619 नए लोग इस वायरस से ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। जिसके बाद डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 2,87,66,009 हो गई है। गौरतलब है कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 7,29,243 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *