June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देने वाले श्याम मानव की जान को खतरा, आ रहे हैं धमकीभरे फोन, बढ़ाई गई सुरक्षा

नई दिल्ली। महज 27 वर्षीय बाबा धीरेंद्र शास्त्री जब बिना कुछ जाने लोगों के मन की बात बताने लगे। लोगों को उनकी बीमारियों से निजात दिलाने लगे। बागेश्वर धाम में जब अपनी समस्याओं से निजात पाने के लिए भारी संख्या में लोगों का सैलाब उमड़ने लगा, तो लोगों के जेहन में बेशुमार सवाल पैदा हुए कि भला कोई इतने बड़े-बड़े चमत्कार कैसे कर सकता है? आखिर कोई कैसे किसी के मन की बात बता सकता है? किसी ने इसे आस्था का चमत्कार बताया, तो किसी ने इसे अंधविश्वास? जिसमें एक श्याम मानव भी थे। जी हां…आपको बता दें कि अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव ने धीरेंद्र शास्त्री पर भोले भाले लोगों के बीच में अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है, लेकिन अब खबर है कि श्याम मानव को जान से मारने की धमकी दी गई है। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी बताने वाले अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष श्याम मानव को जान से मारने की धमकी दी गई। श्याम मानव ने उन्हें नागपुर आकर उनके सामने चमत्कार करने की भी चुनौती दी थी, जिसे धीरेंद्र शास्त्री ने स्वीकार कर लिया था, लेकिन उन पर आरोप लगा कि वो नागपुर में आयोजित अपने कार्यक्रम को दो दिन पहले ही समाप्त करके लौट गए थे। जिसके बाद उन पर डर से भागने का आरोप भी लगा था।

हालांकि, बाद में धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि वे डर से नहीं भागे थे। उन्होंने अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की चुनौती को सहर्ष स्वीकार कर लिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि, ‘हमने उन्हें रायपुर आमंत्रित किया है’। अब ऐसे में बाबा अपना चमत्कार दिखा पाने में सफल होते हैं की नहीं? इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। लेकिन उससे पहले इस खबर ने भूचाल लाकर रख दिया है कि श्याम मानव को जान से मारने की धमकी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें धमकीभरे फोन आ रहे हैं। ऐसे में अब सवाल यह है कि आखिर श्याम मानव को जान से मारने की धमकी कौन दे रहा है?

आपको बता दें कि जहां धीरेंद्र शास्त्री के पक्ष में समर्थकों का उदय हो रहा है, तो वहीं श्याम मानव के पक्ष में भी समर्थकों की कोई कमी नहीं है। धीरेंद्र शास्त्री द्वारा किए जा रहे चमत्कारों को जहां कुछ लोग ढोंग बता रहे हैं, तो वहीं कुछ इसे आस्था का सामर्थ्य भी बता रहे हैं। राजनीतिक गलियारों से भी कई लोग धीरेंद्र के समर्थन में आ चुके हैं। साधु-संतों से लेकर राजनेताओं तक का समर्थन धीरेंद्र शास्त्री को प्राप्त हो रहा है। कहा जा रहा है कि लिबरल गैंग धीरेंद्र शास्त्री की आड़ में सनातन संस्कृति को निशाना बना रहे हैं। बहरहाल, धीरेंद्र शास्त्री ने चुनौती स्वीकार कर ली है। अब ऐसे में देखना होगा कि आगामी दिनों क्या कुछ होता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed