June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी देंगे इस्तीफा!, PM मोदी को ट्वीट कर कही ये बात

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने यह कहकर महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं, जिसके बाद इस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं कि वे अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि बीते दिनों पीएम मोदी मेट्रो रेल का उद्घाटन करने महाराष्ट्र पहुंचे थे। जहां कथित तौर पर राज्यपाल ने पीएम मोदी के समक्ष अपने इस्तीफे की पेशकश की थी।

राज्यपाल ने कहा कि, ‘वे अपना शेष जीवन अब लिखने, पढ़ने में लगाना चाहते हैं। लिहाजा अब वह हर प्रकार की राजनीतिक दायित्वों से मुक्ति चाहते हैं। राज्यपाल ने आगे कहा कि वे उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहते हैं, जिनकी बदौलत वह इस पद पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि मुझे तीन सालों तक अनवरत आप सभी लोगों का बहुत प्यार, स्नेह, सम्मान मिला, इसके लिए मैं आप सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूं। राज्यपाल ने आगे कहा कि मुझे आप लोगों से जो प्यार मिला है, उसे मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा।

महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान 

इसके साथ ही राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के इस्तीफे की खबर ने महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल ला दिया है। सभी हैरान हो रहे हैं कि आखिर कोश्यारी कैसे इस्तीफे का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, इससे पहले कई मौकों पर राज्यपाल अपने पद को लेकर अपनी पीड़ा जाहिर कर चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान राज्यपाल कई बार विवादों में भी रहे हैं, जिसे लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान भी देखने को मिला था।

इन विवादों से जुड़ा राज्यपाल का नाम 

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का नाम कई विवादों में सामने आ चुका है। जिसमें सबसे पहले उन्होंने ज्योतिबाई और सावित्रबाई फूले के बाल को लेकर विवादित बयान दे दिया था। बता दें कि उन्होंने विवादित बयान पुणे स्थित सावित्रीबाई यूनिवर्सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था, जिसके बाद महाराष्ट्र की राजनीति में घमासान छिड़ गया था। इसके बाद उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर भी विवादित बयान दे दिया था। इतना ही नहीं, उन्होंने मराठी और गुजराती समुदाय को औरंगजेब तक कह दिया था। जिसके बाद राजनीति तेज हो गई और उनसे इस्तीफे की मांग की जाने लगी।

हालांकि, बीजेपी ने राज्यपाल के प्रति अपना बचावी रुख जारी रखा, लेकिन महाराष्ट्र में सियासी घमासान की स्थिति जारी रही। बहरहाल, अब वर्तमान में जिस तरह से राज्यपाल ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है, उसके बाद से प्रदेश में राजनीतिक घमासान मच चुका है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में प्रदेश की राजनीति स्थिति क्या रुख अख्तियार करता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed