June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Budget 2023: 7 लाख रुपये तक की आमदनी पर टैक्स फ्री का ऐलान

नई दिल्ली। बुधवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2023-2024 पेश किया। मोदी सरकार ने अपने आखिरी पूर्ण बजट में कई लोकलुभावन और योजनाओं का ऐलान किया। मोदी सरकार ने अपने बजट में मिडिल क्लास को राहते देने का काम किया है।  मोदी सरकार ने टैक्सपेयर को राहत दी है। वित्त मंत्री ने टैक्स स्लैब को लेकर बड़ी घोषणा की है।

दरअसल अब 7 लाख तक की सालना इनकम वालों को कोई टैक्स नहीं देना होगा। वित्त मंत्री सीतारमण ने अपने बजट भाषण के आखिरी में इसका ऐलान किया। बता दें कि इससे पहले 5 लाख रुपये आमदनी देने वालों को टैक्स देना पड़ता था। हालांकि ये चेंजमेंट नई टैक्स स्लैब में किए गए है। इसका मतलब है कि जो पुरानी कर व्यवस्था के हिसाब से टैक्स भरते थे। उनको 7 लाख तक की सालना पर कोई फायदा नहीं मिलेगा।

नई दरों के बारे में बताए तो अब 3 लाख तक की इनकन वालोंं को कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा 3 से 6 लाख की इनकम वालों को 5 फीसदी, 6 से 9 लाख पर 10 फीसदी,  9 से 12 लाख पर 15 प्रतिशत, 12-15 लाख पर 20 फीसदी और 15 लाख से ऊपर वालों को 30 फीसदी टैक्स देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *