October 6, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘पश्चिम बंगाल में लव-लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण नहीं होने देंगे’, सीएम शुभेंदु अधिकारी का एलान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल का सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। अब शुभेंदु अधिकारी ने एक और बड़ा एलान किया है। कोलकाता में विश्व हिंदू परिषद के एक कार्यक्रम में पहुंचे शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में लव जिहाद, लैंड जिहाद और जबरन धर्मांतरण के खिलाफ कानून बनाएगी। शुभेंदु अधिकारी ने ये भी कहा कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी लागू करने वाला पश्चिम बंगाल तीसरा राज्य होगा।

कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की बीजेपी सरकार संविधान के मुताबिक ही काम करेगी, लेकिन भारत की संस्कृति, परंपरा और मठ-मंदिरों पर किसी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि उनकी सरकार पश्चिम बंगाल में देशविरोधी गतिविधि भी नहीं होने देगी। शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के लोगों का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि राज्य में लोग मिलकर और एकजुट रहें। वे विभाजन पैदा करने वाली ताकतों से सावधान रहें। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने पर यूसीसी लागू करने का वादा किया था। इस वादे को पूरा करने के लिए शुभेंदु अधिकारी सरकार ने यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय कमेटी बनाई है। माना जा रहा है कि पश्चिम बंगाल में अगले साल के मध्य तक यूसीसी लागू हो सकता है।

गोवा में पुर्तगाल के शासन के दौर से ही यूसीसी लागू है। जबकि, बीजेपी शासित उत्तराखंड में जनवरी से यूसीसी लागू किया गया है। असम, गुजरात और मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल विधानसभा से पास हो चुका है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एलान किया था कि अगले साल के अंत तक बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों में यूसीसी लागू किया जाएगा। यूसीसी के तहत शादी, तलाक, गोद लेने और पैतृक संपत्ति पर अधिकार सभी समुदायों के लिए एक जैसा होगा। आदिवासियों को यूसीसी के दायरे से बाहर रखा गया है। ताकि उनकी संस्कृति और नियमों को बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *