लोकसभा चुनाव पर गृह मंत्री का बड़ा बयान, अमित शाह ने समझाया BJP का दांव
नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। अमित शाह ने साफ किया है कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के सामने कोई नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर से एनडीए की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आएगी। न्यूज एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में गृहमंत्री ने ये बात कही है। उन्होंने कहा कि, 2024 में कोई स्पर्धा नहीं है, देश एकतरफा मोदी के साथ आगे बढ़ रहा है। देश की जनता को तय करना है, अभी तक तो लोकसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी का लेबल जनता ने किसी को नहीं दिया है।
दरअसल जब उनसे प्रश्न किया गया कि 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का प्लान और एजेंडा होगा जिस पर अमित शाह ने कहा देश का विकास, सुरक्षित देश, देश से अर्थतंत्र को विश्व में सबसे तेज गति से बढ़ाने वाला अर्थतंत्र बनाना। भारत का गौरव समग्र विश्व के अंदर पहुंचाने का प्रयास और सफलतापूर्वक स्वीकृति आई है देश के 60 करोड़ गरीबों के जमीनी स्तर को उठाने का 8 साल के अल्पकाल के अंदर जो प्रयास किया। हम इसे उठाने में सफल भी हुए है।
इस इंटरव्यू में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत द्वारा G-20 की अध्यक्षता करने पर कहा, अगर प्रोडक्ट अच्छा है तो उसे गाजे बाजे के साथ मार्केट करना ही चाहिए। PM मोदी का काम देश और दुनिया के सामने गौरव के साथ रखा जाना चाहिए। ये पूरे भारत का गौरव है।
संसद में अमर्यादित टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा देना पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, पहली बार एक्सपंज नहीं हुआ है। संसद की कार्यवाही एक्सपंज वाक्यों से भरी पड़ी है। संसद में नियमों के हिसाब से बहस करनी होती है, संसदीय भाषा में करनी होती है। आगे उन्होंने कहा, जनता सबकुछ देख रही है। इंडियन डेमोक्रेसी इतनी मजबूत हो गई है। कि वोट देते समय इन सारी बातों का संज्ञान भारत की जनता रखती है।
