April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

China Debt Trap : भारत के आस-पास ‘ऋण जाल’ बिछा रहा चीन, US ने PAK को चेताया, समझाया ड्रैगन का लोन गेम

नई दिल्ली। भारत का पड़ोसी मुल्क चीन अक्सर अपनी विस्तारवादी नीति के तहत हर पल नई चालें चलता है। इसी चीनी नीति का हिस्सा है, ‘ऋण जाल’, क्योंकि ड्रैगन की लोन पॉलिसी ने कई देशों का बेड़ा गर्क किया है। श्रीलंका पहले इसका खामियाजा भुगत रहा है। वहीं अब पाकिस्तान के हालात भी श्रीलंका जैसे ही चुके हैं। इस बीच अमेरिका ने चेतावनी दी है कि भारत के पड़ोसियों को लोन देकर चीन बड़ा गेम खेल रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि अमेरिका को इस बात की गहरी चिंता है कि चीन की ओर से भारत के निकटवर्ती पड़ोसी देशों पाकिस्तान और श्रीलंका को दिए जा रहे कर्ज के बदले जबरन फायदा उठाया जा सकता है।

आपको बता दें कि दक्षिण और मध्य एशियाई मामलों के सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की भारत यात्रा से पहले पत्रकारों से कहा, “हम इस बात को लेकर बहुत चिंतित हैं कि भारत के निकटवर्ती देशों को दिये जा रहे चीनी ऋण का दुरुपयोग किया जा सकता है।” ब्लिंकन एक से तीन मार्च तक तीन-दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नयी दिल्ली जा रहे हैं। भारत सरकार उनकी विजिट के लिए तैयार है।

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के वित्त मंत्री इस्हाक डार ने घोषणा की कि चीन विकास बैंक (सीडीबी) के बोर्ड ने देश को 70 करोड़ अमेरिकी डॉलर के कर्ज को मंजूरी दी है। एक सवाल के जवाब में लू ने कहा कि चीन के मुद्दे पर भारत और अमेरिका के बीच गंभीर बातचीत हुई है। लू ने कहा, “हमने निगरानी गुब्बारा प्रकरण से पहले और बाद में चीन को लेकर गंभीर बातचीत की है। इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि बातचीत जारी रहेगी। हम चीन के नापाक प्रयासों को सफल नहीं होने देंगे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *