सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में AAP का हल्ला बोल, सुरक्षाकर्मी और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की
नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की हुई गिरफ्तारी के बाद बीजेपी और आप के बीच जुबानी जंग तेज हो चुकी है। आप बीजेपी पर सिसोदिया को फंसाने का आरोप लगा रही है, तो वहीं आप इसे सिसोदिया के बुरे कार्यों का फल बता रही है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। जिसे देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था दुरूस्त कर दी गई है। इसके अलावा सीबीआई कार्यालय के बाहर धारा 144 लागू कर दिया गया है, लेकिन आप कार्यकर्ताओं का हल्ला बोल जारी है। उधर, सिसोदिया का मेडिकल करवा दिया गया है। इसके बाद उन्हे कोर्ट में पेश किया जाएगा। संभावना है कि आगामी दिनों में उन्हें दो सप्ताह की हिरासत मांगी जाएगी। सिसोदिया की गिरफ्तारी से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर से रूबरू होने के लिए बने रहिए।
सिसोदिया के वकील कोर्ट पहुंचे
थोड़ी देर मे अदालत में पेश होंगे सिसोदिया
थोड़ी ही देर में सिसोदिया को राउज एवेन्यू स्थिति सीबीआई अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से पुलिस उनकी करीबन दो सप्ताह की रिमांड पूछताछ के लिए मांग सकती है। वहीं, विरोध प्रदर्शन के दौरान बेकाबू रुख अख्तियार कर चुके आप कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में लेने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इससे पहले रविवार को भी कई आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा चुका है। हालांकि, अब दिल्ली पुलिस के आलाधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दे दिया है कि यदि कोई भी नेता धारा 144 का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।
सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आप का हल्ला बोल
सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, एहतियात बरतते हुए भारी संख्या में केंद्र की ओर से सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं, लेकिन आप कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। दिल्ली की सड़कों पर घमासान की स्थिति बनी हुई है। विभिन्न राज्यों आप कार्यकर्ता विरोध जताने दिल्ली आए हुए हैं। आप कार्यकर्ताओं पुलिसकर्मियों से भी भिड़ने से गुरेज नहीं किया। इस बीच स्थिति ऐसी बन चुकी थी कि अनियंत्रित हो चुकी स्थिति को काबू करने में करने के लिए पुलिस को लाठी तक उठानी पड़ी।
