February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘अयोध्या का हो ऐसा विकास कि आने वाली पीढ़ी में हो कम से कम एक बार यहां आने की इच्छा’: PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में शनिवार को रामनगरी अयोध्या के विकास को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया और अयोध्या विकास योजना की समीक्षा की। बैठक में पीएम मोदी के अलावा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। वहीं प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अन्य 13 सदस्य बैठक में शामिल हुए। सीएम योगी के अलावा दोनो डिप्टी सीएम केशव मौर्य और दिनेश शर्मा भी बैठक में जुड़ें। इसके अलावा वित्त मंत्री सुरेश खना, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, पर्यटन मंत्री नील कंठ तिवारी, सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह भी बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि “अयोध्या को एक ऐसा शहर है जो हर भारतीय की सांस्कृतिक चेतना में बसा है, इसलिए इसमें परंपराओं की झलक दिखनी चाहिए।

पीएम मोदी ने अयोध्या के विकास को ध्यान में रखते हुए यहा विकास कार्य योजना की समीक्षा की और कहा कि, अयोध्या एक आध्यात्मिक शहर है, इसलिए इसके भविष्य का बुनियादी ढांचा कुछ इस तरह का होना चाहिए, जो यहां आने वाले पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के साथ-साथ सभी के लिए फायदेमंद हो।”

वहीं पीएम मोदी ने कहा कि, “अयोध्या का विकास कुछ इस तरह से होना चाहिए कि आने वाली पीढ़ी के मन में अपने जीवन में कम से कम एक बार अयोध्या आने की इच्छा महसूस हो।” प्रधानमंत्री ने ये भी कहा कि भगवान राम में लोगों को साथ लाने की जिस तरह की क्षमता थी, उसी तरह अयोध्या के विकास कार्यों में जन भागीदारी होनी चाहिए, खासतौर से युवाओं की। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में युवाओं के कौशल का लाभ उठाना चाहिए।

मालूम हो कि इस मीटिंग में आवास विकास के प्रमुख सचिव अयोध्या को लेकर एक विजन डॉक्यूमेंट सामने रखा गया। इसमें बताया गया कि अब तक अयोध्या में कितने विकास कार्य पूरे हुए हैं और आगे किन कामों पर भविष्य में काम होने जा रहा है।

विजन डॉक्यूमेंट में क्या-क्या है खास ?

1 – राम नगरी अयोध्या आस्था क्षेत्र को सनातन परंपरा के अनुसार आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित करना

2 – अयोध्या आस्था क्षेत्र को सर्व समावेशी वैश्विक पटल स्थली के रूप में विकसित करना

3 – अयोध्या विकास क्षेत्र को सिस्टनेबुल नगर के अनुरूप विकसित करना

यह तीन लक्ष्य विजन डॉक्यूमेंट में तैयार किए गए। जिनमें अध्यात्मिक नगर, उत्सर्धमी नगर, ज्ञानकेंद्र, तीर्थ यात्रियों की सुविधा के अनुरूप अवसंरचना विकास, पर्यटन का विविधीकरण, हब एंड स्पोक्स सर्किट, ऐतिहासिक नगर परिपथ एवं धरोहर स्थलों का भ्रमण, पर्यावरणीय संसाधनों के अनुप्रयोग तथा सरयू तटीय सौंदर्यीकरण, अयोध्या की विशिष्टियों की ब्रांडिंग, सुगम परिवहन एवं यात्री सुविधा शामिल है। इसके अतिरिक्त अयोध्या में स्पाइन रोड 24 मीटर 30 मीटर और 40 मीटर चौड़ाई वाली सड़कें को उसको लेकर भी विजन डॉक्यूमेंट में जिक्र किया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed