May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

1 करोड़ की रंगदारी के मामले में भोजपुरी एक्टर मोहम्मद शाहिद गिरफ्तार, अमीर लोगों को बनाता था निशाना

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में अपना जलवा दिखाने वाले एक्टर मोहम्मद शाहिद पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक्टर पर 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने मामले पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। एक्टर, मेहरुद्दीन अंसारी नाम के शख्स से लगातार 1 करोड़ की मांग कर रहा था। मेहरुद्दीन अंसारी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद एक्टर को दिल्ली के  भोगल से गिरफ्तार कर लिया गया। ये पहले मौका नहीं है जब एक्टर पर गंभीर आरोप लगे हैं। इससे पहले भी एक्टर पर कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।एक्टर पर पहले भी जबरन वसूली, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग और धोखाधड़ी के आरोप दर्ज हैं।

कई मामलों में केस दर्ज

मोहम्मद शाहिद पर मामला 387/507 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस लगातार उसके नंबर को ट्रेस कर रही थी जिसके बाद अंसारी को दिल्ली से पकड़ा गया। बता दें कि  मोहम्मद शाहिद नाम बदलकर रंगदारी के लिए धमकी भरे फोन करता था। इतना ही नहीं, वो हर बार अपना नंबर भी बदलता था। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वो ये काम पैसे को लिए कर रहा था और फहद के साथ मिलकर कर रहा था। फहद हत्या के केस में जेल में बंद हैं, ये दोनों मिलकर अमीर लोगों को फोन कर रंगदारी मांगते थे।

स्टूडियो भी चलाता है आरोपी

मोहम्मद शाहिद ने बताया कि वो खुद का एक स्टूडियो और ऑफिस भी चलाता है। फिलहाल अंसारी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एक्टर ने इस दौरान किस-किस के पास रंगदारी के लिए फोन किया था। पुलिस एक्टर के पुराने मामलों को भी खंगालने में लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *