May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘खुफिया अधिकारियों ने मुझे बताया मेरा फोन…’, कैंब्रिज में राहुल गांधी का बड़ा दावा

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ों यात्रा को खत्म करने के बाद कैंब्रिज पहुंचे हुए हैं। बीते दिनों यहां से राहुल गांधी का नया लुक सामने आया था। इस लुक में राहुल गांधी का बिलकुल ही अलग अंदाज देखने को मिल रहा था। राहुल गांधी की जो तस्वीर सामने आई थी उसमें वो सूट-बूट में नजर आ रहे थे। तस्वीर में राहुल गांधी का ये लुक इसलिए भी अलग था क्योंकि उन्होंने अपनी लंबी दाढ़ी और लंबे बालों को भी सेट करवाया हुआ था। राहुल गांधी के इस नए लुक के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल होने लगी थी।

बता दें कि राहुल गांधी सात दिवसीय दौरे पर ब्रिटेन में हैं। अपने दौरे पर वो यहां कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में लेक्चर दे रहे हैं। इसके अलावा भारतीय प्रवासी समूह से उनका वार्तालाप होगा। अब कैम्ब्रिज से राहुल गांधी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भारत की मोदी सरकार को जमकर निशाने पर लिया और कई आरोप लगाए।

राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान मोदी सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि देश की मीडिया,न्यायपालिका से लेकर सभी संस्थाएं नियंत्रण में हो चुकी हैं। इसके आगे राहुल गांधी ने खुद की जासूसी का दावा किया और कहा कि उनके फोन को रिकॉर्ड किया जा रहा है। कांग्रेस नेता ने बताया कि उन्हें खुफिया अधिकारियों ने बताया है कि उनका फोन रिकॉर्ड किया जा रहा है ऐसे में उन्हें संभल कर बात करनी चाहिए। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ये सारी बातें कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान कही। राहुल गांधी का विषय ‘लर्निंग टू लिसेन इन इन 21 सेंचुरी’ था।

गौरतलब हो कि बीते साल 2022 में कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत जोड़ों यात्रा शुरू की थी। कांग्रेस पार्टी ने अपनी इस यात्रा के जरिए भारत जोड़ने की बात कही थी। करीब 4000 किलोमीटर की यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश के कई राज्यों से गुजरे। कांग्रेस की इस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कन्याकुमारी से हुई थी। जो कि इस साल 2023 में जनवरी में श्रीनगर में जाकर खत्म हुई। इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में कई दल शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *