यूपी

बेटे असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर टूटा अतीक, माफिया का रो-रो कर हुआ बुरा हाल

शेयर करें:

नई दिल्ली। कहते हैं कि हर किसी के गुनाहों का हिसाब एक ना एक दिन जरूर होता है। देर से ही सही, लेकिन आज माफिया अतीक अहमद के गुनाहों का भी हिसाब आज हो ही चुका है। बता दें कि  उमेश पाल हत्याकांड मामले में शामिल दोषी करार दिया जा चुका अतीक की आज प्रयागराज कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन उससे पहले ही एक ऐसी खबर आ गई जिसने अतीक को अंदर से बुरी तरह तोड़ दिया। आइए, आगे आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दें कि अतीक के बेटे असद का यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर कर दिया है। इसके अलावा उसकी सुरक्षा में लगे शूटर गुलाम को भी पुलिस ने मौके पर ही ढेर कर दिया है। दोनों ही आरोपी उमेश पाल हत्याकांड मामले में पुलिस को वांछित थे। उधर, जैसे ही अतीक को अपने बेटे के एनकाउंटर की मौत की खबर के बारे में पता लगा, तो उसका कोर्ट में रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी हालत ऐसी हो गई कि वो खुद को भी नहीं संभाल पाया। उधर, अब इस पूरे एनकाउंटर को लेकर राजनीति भी शुरू हो चुकी है। आपको बता दें कि सपा ने इस एनकाउंटर को न्यायसंगत नहीं बताया है। ध्यान रहे कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल दोनों ही आरोपियों पर यूपी पुलिस ने 5 लाख रुपए का इनाम भी घोषित किया था।

काफी दिनों से यूपी पुलिस को दोनों की तलाश थी, लेकिन कोई जानकारी सामने नहीं आई थी। अब काफी मशक्कत के बाद इनके गुनाहों को हिसाब हुआ है। उधऱ,  इस एनकाउंटर को लेकर सियासी मोर्चे पर आर्ई प्रतिक्रियाओं की बात करें, जहां समाजवादी पार्टी ने इस एनकाउंरट को न्यायसंगत नहीं  माना है , तो वहीं दूसरी तरफ से सत्तापक्ष द्वारा  इस एनकाउंटर की सराहना की गई है। उधर, उमेश पाल के परिजनों ने भी यूपी पुलिस  का इस एनकाउंटर को लेकर शुक्रिया  अदा किया है।

Ad Zone: in_content

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें