April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

डेप्युटी सीएम केशव मौर्य का बड़ा ऐलान, कारसेवकों के नाम पर बनेगी सड़कें

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या में 1990 फायरिंग में मारे गए कारसेवकों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। मौर्य ने उन सभी कारसेवकों के नाम पर सड़कें बनवाने का ऐलान किया। अयोध्या में एक कार्यक्रम के दौरान केशव मौर्य ने कहा कि वो सभी कारसेवक भगवान राम के दर्शन के लिए अयोध्या आए लेकिन हुआ क्या उनपर गोलियां चलवाई गई। मौर्य ने कहा कि फायरिंग में मारे गए कारसेवकों के नाम पर सड़कें बनवाई जाएगी साथ ही सड़कों पर स्मारक पट्टिका भी लगाई जाएगी जिन पर कारसेवकों के नाम और तस्वीरें होंगी।

डेप्युटी सीएम केशव मौर्य ने कहा, ‘कारसेवक 1990 में अयोध्या आए थे और राम लला के दर्शन करना चाहते थे। उस दौर की सपा सरकार ने निहत्थे राम भक्तों पर गोली चलवाई थी। कई मारे गए। आज मैं घोषणा करता हूं कि यूपी में उन सभी कारसेवकों के नाम पर सड़कें बनवाई जाएंगी।’ कार्यक्रम के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, ‘आज हमने यहां घोषणा कि जो बलिदानी रामभक्त हैं चाहे वह 30 अक्टूबर 1990 हो या 2 नवंबर 90 हो जो बलिदानी रामभक्त हैं उनके घर तक कारसेवक सड़क बनवाएंगे। वहां बलिदानी राम भक्तों का नाम भी लिखेंगे और तस्वीर भी लगाएंगे।’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इसके आगे कहा कि, “देश की सुरक्षा में शहीद जवान और आंतरिक सुरक्षा में शहीद होने वाले पुलिस जवान के घर तक अब जय हिंद वीर पथ का निर्माण कराया जाएगा। हमारी सरकार द्वारा इन सड़कों को जयहिंद वीर पथ के नाम से बनाया जाएगा। प्रदेश में उन स्टूडेंट के घर तक भी सड़कों की निर्माण कराया जाएगा जो टॉपर रहेंगे। स्वामी विवेकानंद के नाम से भी सड़क बनेगी।’

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *