May 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान, बताया कर्नाटक में इस वजह से समाप्त किया मुसलमानों का आरक्षण?

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अब बेहद ही कम वक्त रह गया है। चुनाव में जीत का परचम लहराने के लिए सत्ताधारी भाजपा पूरा दमखम लगा रही है। इसके अलावा कांग्रेस, जेडीएस पार्टी भी चुनाव जीतने के लिए एक-दूसरे पर जुबानी हमले भी तेज कर रही है। एक तरफ सत्तारूढ़ भाजपा कर्नाटक में दोबारा कमल खिलाने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस का मानना है कि राज्य में भाजपा विरोधी लहर है जिसका मुनाफा कांग्रेस पार्टी को मिलने जा रहा है। हालांकि इन सबके बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में भाजपा के दोबारा सत्ता में काबिज होने का दावा किया है। इसके अलावा अमित शाह ने विपक्ष द्वारा भाजपा पर लग रहे ’40 प्रतिशत कमीशन सरकार’ पर भी जवाब दिया।

दरअसल न्यूज चैनल आजतक को दिए इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पार्टी जब कठोर फैसले लेती है तो कोई उसको हजम कर पाता है। कोई नहीं कर पाता है। ज्यादातर पार्टी छोड़कर गए हुए कार्यकर्ताओं का भाजपा का इतिहास है वो चुनाव नहीं जीत पाता है। मुझे पूरा भरोसा है कि वो इतिहास यहां भी रिपीट होने जा रहा है। आगे अमित शाह कहते है कि जहां तक 40 प्रतिशत कमीशन का सवाल है बिलकुल झूठा आरोप है।

अमित शाह ने इंटरव्यू में मुस्लिम आरक्षण को लेकर भी कांग्रेस को खरी-खरी सुनाई। इसके साथ अमित शाह ने ये भी बताया कि आखिर किस वजह से मुसलमानों का आरक्षण का खत्म किया गया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जब कांग्रेस पार्टी की सरकार थी उन्होंने असंवैधानिक तरीके से 4 फीसदी मुस्लिम आरक्षण की व्यवस्था की थी। जिसको हमने खत्म करने का कार्य किया और अन्य समुदायों को इसका आरक्षण का प्रावधान किया। इस दौरान कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश के अंदर दो देश बनाने का काम भी किया है। राहुल गांधी की सज़ा पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि इस देश में कानून के ऊपर कोई नहीं है। कोई परिवार कानून के ऊपर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *